फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   video viral and attapmt to rape, report

फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म के प्रयास व मारपीट में चार पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 10 Oct 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
video viral and attapmt to rape, report
फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म के प्रयास में चार पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में किशोरी से अश्लील हरकतें करते हुए फोटो खींचकर वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने के प्रयास एवं मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते छह अक्तूबर को उसकी नाबालिग बेटी घर पर थी। तभी मोहल्ले में अपने मायके में आई महिला कृष्णा उसके घर आई और उसकी बेटी को मेहंदी लगाने की बात कहकर अपने घर ले गई। जहां उस महिला का देवर पहले ही मौजूद था। बेटी के उनके घर पहुंचते ही उन्होंने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और महिला का देवर रूपेश उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने लगा और महिला ने उसकी बेटी का फोटो खींच लिए।
विज्ञापन

इसके बाद वह फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा और उसका वीडियो भी बना लिया। किशोरी जब अपने घर पहुंची तो उसने अपने परिजनों को सारी बात बताई। इस पर वह और उसकी पत्नी कृष्णा के घर उलाहना देने गए तो कृष्णा, उसके भाई अशोक, फूलबाई व उसके देवर रूपेश ने गाली गलौज करते हुए भगा दिया। आधा घंटे बाद ही वह लोग उसके घर आए और गाली गलौज करने लगे, जब उसने मना किया तो उसके साथ मारपीट करते हुए कार्रवाई करने पर फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed