{"_id":"684096443a8a6c29a8006ab4","slug":"video-of-lekhpal-taking-bribe-goes-viral-suspended-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-136517-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, निलंबित
विज्ञापन
ललितपुर। मड़ावरा तहसील में तैनात लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ था, जिसका संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है।
ग्राम अगौड़ी में तैनात लेखपाल फूलसिंह का मंगलवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह एक किसान से 2500 रुपये ले रहा था। जिला प्रशासन ने इसकी जांच राजस्व निरीक्षक गिरार को सौंपी। आरोप पुष्ट होने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी महरौनी ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है। इससे पहले हाल में मड़ावरा तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक का भी रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ था। राजस्व निरीक्षक धन्नालाल को भी निलंंबित किया गया था। एक सप्ताह में मड़ावरा तहसील की यह दूसरी घटना प्रकाश में आई है।
अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि लेखपाल फूल सिंह को निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि अनुचित रूप से धनराशि मांगते हुए कोई भी पकड़ा जाएगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।