फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Video of inspector misbehaving with women goes viral

UP: महिलाओं को धमकाते इंस्पेक्टर बोले- लात से मारूंगा, बदतमीज औरत; शराबबंदी की मांग लेकर पहुंची थीं कलक्ट्रेट

Thu, 02 Jan 2025 12:01 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 02 Jan 2025 12:01 AM IST
सार

वायरल वीडियो में प्रभारी निरीक्षक जनार्दन यादव महिलाओं से अभद्रता करते हुए उनको लात से मारने की बात कहते हुए उनको बदतमीज औरत कहकर संबोधित करते हुए सुनाई पड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Video of inspector misbehaving with women goes viral
महिलाओं से अभद्रता करते हुए इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

एक और सरकार जहा महिलाओं के सम्मान में मिशन शक्ति जैसे अभियान चला रही हैं। वहीं, जिम्मेदार पदों पर बैठे पुलिसकर्मी महिलाओं को सार्वजनिक तौर पर अपमानित करने से बाज नहीं आते। बुधवार को सोशल मीडिया पर कोतवाली के थाना प्रभारी जनार्दन यादव का एक वीडियो वायरल हो गया। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो में प्रभारी निरीक्षक जनार्दन यादव महिलाओं से अभद्रता करते हुए उनको लात से मारने की बात कहते हुए उनको बदतमीज औरत कहकर संबोधित करते हुए सुनाई पड़ रहे हैं। बता दें, मंगलवार को थाना बार के अलोनी सूबा गांव की महिलाए शराब बंदी की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची थीं। यहा कोतवाली निरीक्षक पुलिस बल के साथ पहुंचे थे। यहां पहुंचने के बाद प्रभारी निरीक्षक ने महिलाओं को धमकाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


गुस्से में भरे प्रभारी निरीक्षक ने महिलाओं को सार्वजनिक तौर पर लात से मारने की बात कहते हुए बदतमीज औरत कहते हुए धमकाया। करीब एक मिनट लंबा यह वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सीओ सदर अभय नारायण राय के मुताबिक मामटो की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं का अपमान किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिला आयोग इस संबंध में कार्रवाई करेगा। - अनुपमा सिंह लोधी, सदस्य - राज्य महिला आयोग

वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। तो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। -अभय नारायण राय, क्षेत्रधिकारी सदर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed