फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Vegitable six shop burn

सब्जी की छह दुकानों में लगी आग

Fri, 31 Jul 2020 12:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Vegitable six shop burn
झाई बाजार स्थित सब्जी मंडी की दुकानों में लगी आग - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत नझाई बाजार में बुधवार की देर रात सब्जी की आधा दर्जन दुकानों में आग लग गई। इससे दुकानों में रखी सब्जी जल गई।
विज्ञापन

देर रात लगी आग की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक दुकानों में रखी सब्जी जलकर राख हो गई थी। इससे सब्जी विक्रेताओं को काफी नुकसान हुआ है। यह दुकानें रमजान पुत्र रसूल, देवी पत्नी मोहम्मद चांद, मोहम्मद जाकिर पुत्र इसरार, राधा पत्नी हरिराम कुशवाहा, मोहम्मद आमिर पुत्र इशहाक पहलवान और अंकित पुत्र कैलाश कुशवाहा की हैं। सब्जी विक्रेताओं का आरोप है कि पास में स्थित विवेकानंद पार्क में देर रात तक अराजकतत्व शराब पीते हैं। संभवत : उन्हीं में से किसी की हरकत हो सकती है। कोतवाली पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।

नझाई बाजार स्थित सब्जी मंडी की दुकानों में लगी आग से सब्जी जलकर हुई राख

नझाई बाजार स्थित सब्जी मंडी की दुकानों में लगी आग से सब्जी जलकर हुई राख- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed