फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Use the official language 100% in station offices

Lalitpur News: स्टेशन कार्यालयों में राजभाषा का करें सौ फीसदी प्रयोग

Fri, 27 Feb 2026 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Use the official language 100% in station offices
- राजभाषा अधिकारी ने की राजभाषा संबंधी कार्यों की समीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर कार्यालयों में राजभाषा संबंधी कार्यों के प्रयोग को लेकर राजभाषा अधिकारी ने रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों के हिंदी में होने वाले कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने हिंदी के प्रयोग को और अधिक प्रभावी एवं सौ फीसदी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

झांसी रेल मंडल के राजभाषा अधिकारी व जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह बृहस्पतिवार को ललितपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने यहां अनुवादक श्रीकांत शर्मा, समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार चतुर्वेदी, सचिव सारांश दुबे एवं विभिन्न विभागाें से आए सदस्यों एवं प्रतिनिधियों से वार्ता की। उन्होंने राजभाषा संबंधी कार्यों की समीक्षा की और कार्यालय में हिंदी के प्रयोग को और अधिक प्रभावी एवं सौ फीसदी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में सदस्याें द्वारा राजभाषा नीति के अनुपालन, पत्राचार में हिंदी के प्रयोग एवं प्रगति रिपोर्ट की बिंदुवार समीक्षा पर सार्थक विचार विमर्श किया गया। बैठक में उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से राजभाषा के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने रेल राजभाषा संबंधी पुस्तक का वितरण भी सभी कर्मचारियों व सभी विभागों को किया ताकि राजभाषा के उपयोग की महत्ता को समझा जा सके और राजभाषा का अधिक से अधिक प्रयोग किया जा सके। इस मौके पर संजय चौबे, केपी अग्निहोत्री, सर्वेश दीक्षित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed