फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Urban Primary Health Center running with the support of one staff nurse

Lalitpur News: एक स्टॉफ नर्स के सहारे चल रहा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

Sat, 20 Apr 2024 04:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Urban Primary Health Center running with the support of one staff nurse
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शहर के मोहल्ला गोविंदनगर स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विभाग ने दस्तावेजों में भले ही व्यवस्थाएं सुधार दी हों, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। यहां पर चिकित्सक ही नहीं फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन तक गायब बने हुए हैं।
इकलौती स्टॉफ नर्स पर्चा बनाने से लेकर जांच और दवाएं देने तक का कार्य कर रही है। ऐसे में इलाज को आने वाले मरीजों के स्वास्थ्य का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। शुक्रवार को रिपोर्टर दोपहर एक बजे पहुंचकर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना।
विज्ञापन


सूना पड़ा चिकित्सक का कक्ष
नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की नियुक्ति की गई है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, प्रतिदिन 40 से 50 मरीज उपचार के लिए आते हैं, लेकिन ओपीडी में न होने से आने वाले मरीजों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। शुक्रवार को दोपहर में चिकित्सक की ओपीडी खुली थी, लेकिन चिकित्सक गायब थे। ऐसे में कई मरीज बिना उपचार के ही वापस हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन भी रहे गायब
अस्पताल में फार्मासिस्ट और मरीजों की जांच के लिए पैथोलाॅजी की सुविधा की गई है लेकिन कर्मियों की लापरवाही मरीजों पर भारी पड़ रही है। अस्पताल में शुक्रवार को दोपहर में एक भी कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। हालांकि यह भी है कि चिकित्सक ही नहीं तो मरीजों की जांच कोन लिखेगा, जब जांच लिखी ही नहीं जाएगी तो लैब टेक्नीशियन का क्या काम होगा। शायद यही कारण है कि लैब टेक्नीशियन ओपीडी समय में गायब रहता है।

इकलौती स्टॉफ नर्स चला रही अस्पताल
अस्पताल में केवल इकलौती स्टाॅफ नर्स दिलाशा देवी ही उपचार करती नजर आईं। हद तो तब हो गई, जब अस्पताल में पर्चा बनाने से लेकर ब्लड प्रेशर की माप और मर्ज जानकर दवाएं देने तक का कार्य करना पड़ रहा है। ऐसे में अस्पताल में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।

डेढ़ माह पहले ही थे यही हालात
अमर उजाला ने एक मार्च को अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति जानी थी। इसमें भी अस्पताल में चिकित्सक और फार्मासिस्ट लापता मिले थे। इसके बाद विभाग ने दस्तावेजों में ही भले ही हालत सुधार के दावे किए हों, लेकिन हकीकत यह है कि एक माह 20 दिन बाद भी हालत जस के तस बने हुए हैं।


गोविंदनगर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक, फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन के गायब रहने की जानकारी हुई है। इसकी जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. इम्तियाज अहमद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed