{"_id":"64fcc04d1a4aa13c7c0a85f4","slug":"urad-crop-filled-with-water-due-to-continuous-rains-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-3397-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: लगातार हो रही बारिश से उड़द की फसल में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: लगातार हो रही बारिश से उड़द की फसल में भरा पानी
विज्ञापन
कई जगह खेतों में कटी पड़ी उड़द में निकल आए अंकुर
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर/बिरधा/कारीटोरन। ललितपुर में किसान पहले से ही कर्ज तले दबा हुआ है इस बर्ष अच्छी खरीफ की फसल थी। लेकिन तीन दिनों से हो रही बारिश से उड़द की फसल बोने वाले किसान परेशान हैं। खेतों में पानी भरने से फसल खराब हो रही। कई जगह तो फलियों मे दाने अंकुरित हो गए हैं।
बिरधा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले ग्राम करमरा, पटौआ, मगरपुर, रमपुरा, राधापुर, बम्हौरी बिरधा,कैथोरा, ठगारी, बगंरिया, सलैया, उमरिया, पिपरिया, कलरव, कलौथरा, सतौरा, रीछपुरा, हरपुरा नीमखेरा, बिरधा,सतरवाश आदि गांव के लोग अब बर्बादी के कगार पर आ चुके हैं, क्योंकि उड़द, मूंग की फसल लगभग पक कर तैयार हो गई थी जो अधिक बारिश के कारण अब नष्ट होने की कगार पर है।
किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसलों का बीमा कराया था ऐसे में जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग और बीमा कंपनी अतिशीघ्र प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर किसानों को फसल बीमा योजना के अंतर्गत मुआवजा दिलाया जाए। उधर, कारीटोरन प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक जखौरा के ग्राम पचौनी में खेत में खड़ी फसल सड़ने लगी है किसानों ने बताया कि लगातार बारिश होने से खेत में खड़ी फसल अंकुरित होने लगी है।
विज्ञापन
बारिश होने से खराब हुईं फसलों का सर्वे कराया जाए
ललितपुर। करमरा के किसान गिन्नीराजा ने कहा कि इस बार फसल अच्छी थी। लेकिन इसी तरह बारिश होती रही तो उड़द की फसल नष्ट हो जाएगी। बिरधा के किसान दयाराम कुशवाहा ने कहा कि खरीफ की फसल बहुत ही अच्छी थी लेकिन 10 दिन पहले सूखे के कारण फसल सूख रही थी, लेकिन पिछले तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से उड़द की खड़ी फसल में पानी भर गया है। किसान नेता गजेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि सरकार गांवों में लगातार बारिश होने से खराब हुईं फसलों का सर्वे कराए। विपिन पुरोहित ने कहा कि इस समय लगातार हो रही बारिश से मूंगफली की फसल पैदा करने वाले किसानों को छोड़ कर शेष अन्य किसानों को नुकसान हो रहा है। अनंदी कुशवाहा ने कहा कि इस बार बारिश का क्रम निश्चित न होने से किसान परेशान है। किसान पंचम कुशवाहा का कहना है कि बारिश से उड़द और मूंग की कौंसे काली होने लगी हैं। किसान कौंसे निकाल कर घरों में सुखा रहा है। यदि बारिश का यह सिलसिला तीन चार दिन जारी रहा तो उड़द और मूंग खेतों में अंकुरित होने लगेंगे। दूसरे किसानों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश से मूंगफली की बुवाई करने वाले किसान खुश हैं तो सब्जी एवं दलहनी फसलें पैदा करने वाले किसान मायूस नजर आ रहे है। अधिकांश किसान तीन दिन से हो रही बारिश से लाभ कम नुकसान अधिक बता रहे हैं। संवाद