फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   UP Board Examination to be made copyless

नकलविहीन कराई जाएं यूपी बोर्ड परीक्षा

Sat, 29 Feb 2020 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
UP Board Examination to be made copyless
कलेक्ट्रेट में बोर्ड परीक्षा को लेकर बैठक करते जिलाधिकारी। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने निर्देश दिए कि जब तक यूपी बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं, किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। परीक्षाएं नकलविहीन, सुचितापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से कराई जाएं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में उन्होंने कहा कि शासन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देश दिए हैं कि परीक्षाओं में मोबाइल फोन का प्रयोग पूर्णत: वर्जित है। कोई भी सेक्टर/जोनल/स्टेटिक मजिस्ट्रेट, कक्ष निरीक्षक तथा परीक्षार्थी मोबाइल फोन/स्मार्ट फोन का प्रयोग नहीं करेगा। केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक को सूचनाएं देने के लिए की-पैड मोबाइल का प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन

जनपद में सघन चेकिंग दल द्वारा चेकिंग की जाए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। परीक्षा में लगे सभी अधिकारी/कर्मचारियों की जिम्मेदारी होगी कि वे परीक्षा संपन्न होने तक किसी भी परीक्षार्थी को बाहर न जाने दें, परीक्षा संपन्न होने के बाद ही परीक्षार्थियों को बाहर जाने की अनुमति दी जाए। परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे व वॉयस रिकॉर्डर चेक करते रहें, यदि खराबी है तो तत्काल ठीक कराएं। जब तक परीक्षा संपन्न नहीं हो जाती तब तक केंद्र व्यवस्थापक किसी भी प्रश्न पत्र की फोटोकॉपी नहीं कराएंगे और न ही किसी अन्य व्यक्ति को प्रश्न पत्र देंगे, इसमें विशेष सतर्कता बरती जाए। बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी कर रहे सभी अधिकारी/ कर्मचारी परीक्षा प्रारंभ होने से एक घंटा पूर्व ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, परियोजना निदेशक डीआरडीए बलिराम वर्मा, जिला विकास अधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर, समस्त जोनल/सेक्टर/ स्टेटिक मजिस्ट्रेट/ केंद्र व्यवस्थापक एवं अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed