फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   up board exam

2,161 ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा

Fri, 19 Feb 2016 12:41 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Fri, 19 Feb 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
up board exam
ललितपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो गई। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 2,161 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। इसमें सबसे ज्यादा परीक्षार्थी हाईस्कूल के रहे। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। वहीं, विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की कमी महसूस की गई।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से आरंभ हो गईं।  इस परीक्षा में 35,459 परीक्षार्थी शामिल होने थे। इसमें हाईस्कूल में 20, 572 संस्थागत परीक्षार्थी, 1,631 व्यक्तिगत परीक्षार्थी, इंटरमीडिएट में 12,426 संस्थागत व 830 व्यक्तिगत परीक्षार्थी नामांकित हैं। प्रथम पाली में हाईस्कूल की हिंदी विषय में पंजीकृत 21,631 परीक्षार्थी के सापेक्ष 20,025 अभ्यर्थी उपस्थित हुए।
विज्ञापन


1,606 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग नहीं किया है। इंटरमीडिएट हिंदी में पंजीकृत 9,415 के मुकाबले 8,921 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 494 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। इंटरमीडिएट सामान्य हिंदी में पंजीकृत 2,810 के सापेक्ष 2,749 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 61 ने परीक्षा छोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 डीआईओएस श्याम प्रकाश यादव ने प्रथम पाली की परीक्षा में बानपुर, बार व गदयाना केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसपी यादव ने महरौनी क्षेत्र के केंद्र देखे तो डायट प्राचार्य कीर्ति शुक्ला की टीम ने नगर क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया।


प्रथम पाली में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की कमी महसूस की गई। तमाम कक्ष निरीक्षकों ने मनमाफिक परीक्षा केंद्र नहीं मिलने से ज्वाइन नहीं किया, जिससे केंद्र व्यवस्थापकों को कक्षों में व्यवस्था बनाने में परेशानी आई। परीक्षा को नकलविहीन और सुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। केंद्रों पर जहां स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए, तो जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की भी नियुक्ति की गई है। वहीं, तीन सचल दल परीक्षा में नकल रोकने के लिए गठित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed