फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Unknown weekals a bike rider people dead

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 28 Dec 2019 11:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Unknown weekals a bike rider people dead
तालबेहट। झांसी राजमार्ग पर ग्राम जमालपुर के समीप अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन मौत हो गई। कोतवाली तालबेहट अंतर्गत ग्राम सभा खांदी मजरा करीला निवासी दीपक यादव (18) पुत्र पप्पू यादव ललितपुर से रात में लगभग 11 बजे बाइक से तालबेहट की ओर आ रहा था। ग्राम जमालपुर के पास घने कोहरे के कारण अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर गई पुलिस ने दीपक को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक पूना में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था और घटना के दिन देर रात्रि रिश्तेदारी से वापस तालबेहट आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed