फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   unidentified person died by train hit

पंजाबमेल से कटकर अज्ञात की मौत

Thu, 22 Jul 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
unidentified person died by train hit
body 2.jpg - फोटो : body 2.jpg
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर बुधवार की दोपहर को झांसी की ओर जाने वाली डाउन रूट की पंजाब मेल से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

झांसी की ओर जाने वाली डाउन रूट की पंजाब मेल एक्सप्रेस बुधवार की दोपहर 2.25 बजे आकर खड़ी हुई। इसके बाद दो मिनट ठहराव के बाद ट्रेन गंतव्य की ओर चल दी। ट्रेन जैसे ही निकली, आरपीएफ थाने के सामने नए पुल के पास प्लेटफार्म संख्या तीन की रेल पटरियों पर एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन के नीचे आने से बुरी तरह खून से लथपथ पड़ा था। आरपीएफ कर्मचारियों व गैंगमैन ने देखा तो इसकी जानकारी जीआरपी को दी। जिस पर जीआरपी ने शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू करते हुए पोस्टमार्टम को भेज दिया। बताया जा रहा है कि पहनावे से वह गैंगमैन जैसा प्रतीत हो रहा है। शरीर पर लाल रंग की शर्ट मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed