फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   unidentified body found in mansarover talab

तालाब में उतराता मिला युवक का शव, नहीं हुई शिनाख्त

Thu, 14 Oct 2021 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
unidentified body found in mansarover talab
कैप्सन - पानी से शव बाहर निकलवाती पुलिस - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। बुधवार को सुबह नगर के मानसरोवर में एक 30 वर्षीय युवक का शव पानी में उतराता मिला। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

बुधवार को अष्टमी होने से सुबह भारी संख्या में लोग मानसरोवर में स्नान करने आए थे। कुछ लोग नाव से तालाब में घूम रहे थे। उसी दौरान हजारिया मंदिर के पीछे तालाब के किनारे पर लगभग 200 मीटर दूरी पर एक युवक का शव पानी में उतराता दिखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद, उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर गए। शव को तैराकों एवं नावों की सहायता से पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष है। शरीर पर नीला पैंट और पीले रंग की टीशर्ट मिली है। मृतक के पास कोई ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली जिससे मृतक की पहचान हो सके। मामला हत्या का प्रतीत हो रहा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहना उचित होगा। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed