फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Unfavorable entry to Deputy RMO on less progress in wheat procurement

गेहूं खरीद में कम प्रगति पर डिप्टी आरएमओ को प्रतिकूल प्रविष्टि

Mon, 13 Jun 2022 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Unfavorable entry to Deputy RMO on less progress in wheat procurement
ललितपुर। मंत्री औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग उप्र नंदगोपाल गुप्ता (नंदी) एवं राज्यमंत्री लोनिवि बृजेश सिंह की अध्यक्षता में जिले के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की।बैठक में आबकारी अधिकारी की अनुपस्थिति पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं गेहूं खरीद की समीक्षा गेहूं खरीद में कम प्रगति पर डिप्टी आरएमओ को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के लिए कहा।
विज्ञापन

पेयजल आपूर्ति की समीक्षा में बताया कि जिले में जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल, हर घर नल योजना के तहत 15 ग्राम समूह पेयजल योजनाएं निर्माणाधीन हैं। जिनका कार्य मार्च 2023 तक पूर्ण किया जाना है। जिसके लिए पांच फर्मों से अनुबंध किया गया है। इन परियोजनाओं से जिले की लगभग 956255 जनसंख्या को लाभ मिलेगा। साथ ही 170366 गृह संयोजन भी दिए जाएंगे। इस पर मंत्री ने निर्देश दिए कि पेयजल परियोजनाओं के निर्माण कार्य में जो कार्यदायी संस्थाएं लापरवाही कर रही हैं, उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराएं।
विज्ञापन

सिंचाई एवं संसाधन विभाग की समीक्षा में निर्देश दिए कि नहरों की टेल तक पानी पहुंचाने के संबंध में जो भी शिकायतें हों, उन पर प्राथमिकता के साथ कार्यवाही की जाए। घरौनी वितरण एवं राजस्व संग्रह की समीक्षा में निर्देश दिए घरौनी के लिए शेष ग्रामों का ड्रोन सर्वे शीघ्रता के साथ कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए सरकार पूर्ण रुप से प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने अठारह मंडलों में प्रदेश के अठारह मंत्रियों को विकास की प्रगति परखने के लिए भेजा है। इस मौके पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, एमलसी रमा निरंजन, राज्यमंत्री प्रतिनिधि चंद्रशेखर पंथ, जिलाध्यक्ष भाजपा राजकुमार जैन, जिलाधिकारी आलोक सिंह, पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक, सीडीओ अनिल कुमार पांडेय, एडीएम गुलशन कुमार, एडीएम नमामि गंगे लवकुश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed