फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Unemployment allowance was not given to laborers in MNREGA scheme, 8716 laborers did not get work after demanding

Lalitpur News: मनरेगा योजना में मजदूरों को नहीं दिया बेरोजगारी भत्ता, 8716 मजदूरों को मांगने के बाद नहीं मिला काम

Thu, 19 Jan 2023 11:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Unemployment allowance was not given to laborers in MNREGA scheme, 8716 laborers did not get work after demanding
ललितपुर। मनरेगा के तहत जिले में आठ हजार मजदूरों को मांगने के बाद न तो काम मिला और न ही विभाग ने बेरोजगारी भत्ता दिया। इसके चलते मजदूरों का मनरेगा से मोहभंग हो रहा है।
विज्ञापन

मनरेगा के तहत जिले में 201864 जॉबकार्ड धारक हैं। जिसमें सक्रिय जॉबकार्ड धारकों की संख्या 149742 है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 134861 मजदूरों ने काम की मांग की। जिसमें 126145 मजदूरों को ही रोजगार दिया गया। जबकि 8716 मजदूर काम के लिए भटकते रहे।
विज्ञापन

नियम के मुताबिक मनरेगा में काम मांगने के 15 दिनों तक अगर रोजगार नहीं दिया जाता तो मजदूर को कुल मजदूरी की एक चौथाई धनराशि का हिस्सा दिया जाना चाहिए। लेकिन जनपद में अभी तक किसी को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया गया है। इतना ही नहीं लंबित मस्टरोल के लिए भी कुल मजदूरी का 0.05 फीसदी मजदूरों को अतिरिक्त भुगतान किया जाता है। जिले में बड़ी संख्या में मस्टरोल लंबित हैं। लेकिन मजदूरों का इसका भुगतान नहीं किया। इसमें अफसर खेल कर रहे हैं। जबकि मजदूर काम न मिलने से मनरेगा का साथ छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस स्तर पर लंबित हैं मस्टरोल
- 1486 एमबी तकनीकि सहायक के द्वारा देरी से की गई। जबकि इसको पांच दिन के अंदर ही तैयार करना होता है।
- 103 मस्टरोल रोजगार सेवक के द्वारा ब्लॉक स्तर पर नहीं भेजे गए। जोकि छह दिन के अंदर भेजना होता है।
- 29 मस्टरोल पर एकाउंटेंट द्वारा डोंगल नहीं लगाया गया। इस कारण से यह लंबित हैं।
- 11 मस्टरोल खंड विकास अधिकारी के स्तर पर लंबित हैं।
मजदूरों की अशिक्षा का उठाया जा रहा फायदा
पंद्रह दिन तक अगर किसी मजदूर को मांग के बाद मजदूरी नहीं दी जाती है। तो वह बेरोजगारी भत्ता लेने का हकदार हो जाता है। अशिक्षा के चलते जनपद में मजदूर लिखित रूप से रोजगार की मांग नहीं करते। इस कारण से रोजगार मांगने का लिखित प्रमाण न होने से बेरोजगारी भत्ता देने से विभाग बच निकलता है।

जनपद में ऐसा एक भी मजदूर नहीं है। जिसने रोजगार मांगा हो और मस्टरोल तैयार न किया गया हो। लंबित मस्टरोलों के अतिरिक्त भुगतान की प्रक्रिया शीघ्र लाई जाएगी।
- रवींद्रवीर यादव, डीसी मनरेगा, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed