फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Uncontrolled Bolero collided with a tree, two youths died, two injured

Lalitpur News: अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत, दो घायल

Sun, 13 Aug 2023 01:44 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sun, 13 Aug 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled Bolero collided with a tree, two youths died, two injured
मड़ावरा से घर लौटते समय ग्राम खिरिया लटकनजू के पास हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी/ललितपुर। अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में बोलेरो में सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरने वालों में एक युवक पत्रकार था।
कस्बा महरौनी के नाराहट रोड निवासी अंशुल दुबे (30) पुत्र राममिलन दुबे शनिवार की सुबह करीब 5 बजे बोलेरो गाड़ी में सवार होकर मड़ावरा होते हुए अपने घर महरौनी जा रहा था। बोलेरो में कस्बे के मस्जिद मोहल्ला निवासी अजीज अली (35) पुत्र डॉ. साबिर अली, नितिन खटीक (32) व रवि खटीक (28) टपरियन महरौनी भी सवार थे।
विज्ञापन

बोलेरो खिरिया लटकनजू के पास ही पहुंची थी कि कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसा देखकर आसपास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो में फंसे घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को एंबुलेंस की मदद से महरौनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने अंशुल दुबे व अजीज अली को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल नितिन व रवि खटीक की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए।

गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार, उमड़ी भारी भीड़
कस्बा महरौनी में विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले अंशुल दुबे एक पत्रकार भी थे। उनका शव जब पोस्टमार्टम के बाद कस्बा महरौनी पहुंचा तो भारी भीड़ एकत्रित हो गई। शाम को गमगीन माहौल में अंशुल दुबे का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुष्यंत बडौनियां और जनपद के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी लोग अंशुल के साथ बिताए गए समय को याद करते हुए भावुक हो रहे थे।

बोलेरो का एयर बैग भी नहीं बचा पाया जान
बोलेरो कार में आगे अंशुल व अजीज सवार थे। जब कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तो बोलेरो कार के एयर बैग खुल गए। लेकिन, वह फट गए और आगे बैठे अंशुल व अजीज गंभीर घायल हो गए थे। जिससे उनकी मौत हो गई।


ग्रापए ने जताया शोक
बांसी। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में महरौनी तहसील इकाई के मीडिया प्रभारी पत्रकार अंशुल दुबे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। इस दौरान जिला संरक्षक सुदामा प्रसाद दुबे, हर प्रसाद मोदी, सूर्यकांत शर्मा, डॉ. जितेंद्र जैन, विमलेंद्र नामदेव गुड्डू, शैलेंद्र कुमार पुरोहित, प्रकाश अहिरवार, राघवेंद्र यादव बन्ना, राहुल सुमन, नीलेश प्रजापति, संजय, रोहित नामदेव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed