फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Uncontrollable tractor-trolley overturned, farmer died by pressing down

Lalitpur News: बेकाबू होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, नीचे दबकर किसान की मौत

Thu, 23 Feb 2023 11:54 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Thu, 23 Feb 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable tractor-trolley overturned, farmer died by pressing down
ललितपुर/पाली। क्षेत्र की कनपुरा घाटी पर अनाज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। इससे ट्रॉली में लदीं अनाज की बोरियों के नीचे दबकर एक किसान की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना बालाबेहट अंतर्गत गांव बम्हौरीवंशा निवासी मुन्ना (50) पुत्र खुमान कुशवाहा बृहस्पतिवार सुबह घर से अनाज के बोरों को ट्रैक्टर-ट्राॅली में लादकर वृंदावन समेत गांव के छह लोगों के साथ नवीन गल्ला मंडी बेचने के लिए आ रहा था। ट्रैक्टर-ट्रॉली में गांव के अन्य लोगों के भी अनाज के बोरे लदे हुए थे। ट्रैक्टर कनपुरा घाटी के पास ही पहुंचा था कि घाटी की ढलान पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस दौरान ट्रॉली पर बैठा मुन्ना अनाज के बोरों के नीचे दब गया। जबकि अन्य लोग सड़क पर गिर गए। हादसा देखकर आसपास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे और बोरों के नीचे दबे मुन्ना को बाहर निकालकर कस्बा बिरधा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन

यहां चिकित्सकों ने मुन्ना को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल वृंदावन (22) को जिला अस्पताल रेफर करते हुए अन्य चोटिल हुए लोगों का प्राथमिक उपचार कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था और उसके दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। वह तीन एकड़ जमीन पर खेती किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन

ढलान पर गति तेज होने से हुआ हादसा
लोगों ने बताया कि जब ट्रैक्टर घाटी की ढलान पर पहुंचा तो चालक ने ट्रैक्टर के गियर बदलते हुए न्यूट्रल कर दिया था। इस कारण से ट्रैक्टर की गति बढ़ गई और चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। ट्रैक्टर आगे जाकर पलट गया था। कनपुरा घाटी वाहनों के लिए काफी कठिन व खतरनाक मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed