फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   two young men come in frent train and died.

दो युवकों की ट्रेन से कटकर संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 21 Sep 2019 08:06 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
two young men come in frent train and died.
दो युवकों की संदिग्ध हालात में ट्रेन से कटकर मौत
विज्ञापन

ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्र में दैलवारा व जखौरा रेलवे स्टेशन के मध्य बख्तर के पुल के पास डाउन रेलवे लाइन पर शुक्रवार को दोपहर में दो युवकों की संदिग्ध हालात में ट्रेन से कटने से मौत हो गई। दोनों के एक-एक साथ तौलिये से बंधे थे, जबकि मौके पर तीन जोड़ी चप्पलें मिली हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ और थानाध्यक्ष ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
थाना जखौरा के ग्राम राखपंचमपुर निवासी लक्ष्मन (24) पुत्र स्व. जगत सिंह राजपूत एवं सुजान (25) पुत्र शिवराज सिंह रिश्ते में भाई लगते थे। दोनों खेती बाड़ी करते थे। शुक्रवार को दिन में लगभग पौने दो बजे दोनों दैलवारा व जखौरा के मध्य छहघरा और बख्तर के पुल के पास खंभा नंबर 1052/8 पर डाउन रूट की ट्रेन देहरादून सुपरफास्ट एक्सप्रेस के सामने आ गए, जिससे दोनों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। ट्रेन के चालक ने इसकी सूचना जखौरा रेलवे स्टेशन मास्टर को दी, जिसके बाद जखौरा रेलवे स्टेशन मास्टर से इसका मेमो बनाकर जखौरा थाना पुलिस को दिया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहां दोनों के शव एक साथ पड़े थे और उनके एक-एक हाथ तौलिया से बंधे थे।
विज्ञापन

मामले को संदिग्ध मानते हुए सीओ तालबेहट देवेंद्र सिंह और थानाध्यक्ष जखौरा महेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शवों के कपड़ों की तलाशी लेने पर एक के पास आधार कार्ड मिला, जिसके आधार पर ग्राम राखपंचमपुर पहुंचकर पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुुंचे परिजनों ने शवों की शिनाख्त लक्ष्मन व सुजान के रुप में की। परिजनों के अनुसार मौके पर तीन जोड़ी चप्पलें मिली हैं और दोनों के हाथ बंधे होने के कारण मामला संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आपस में भाई लगते थे। इनमें लक्ष्मन की चार माह पहले ही शादी हुई थी, जबकि सुजान का एक बच्चा है। सुजान तीन भाई थे। लक्ष्मन के भाई भरत ने बताया कि दोनों लक्ष्मन व सुजान अलग - अलग खेती करते थे। घटना वाले दिन लक्ष्मन सुबह आठ बजे ही घर से निकल गया था, जबकि सुजान उसी दौरान घर से खेत पर चला गया था। भरत के अनुसार दोनों खेत पर काफी देर तक रहे। शाम करीब चार बजे पुलिस ने घर आकर जानकारी दी, तब घटना के बारे में पता चला।

ट्रेन के ड्राइवर ने जानकारी दी कि दोनों युवक अचानक रेलवे ट्रैक पर आ गए, जिससे ट्रेन से टकराकर उनकी मौत हुई है। मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया गया। फिलहाल कुछ भी कहना संभव नहीं है। देवेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी तालबेहट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed