फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   two year before they were beaten

दो वर्ष पहले भी आरोपियों ने ग्रामीण को पीटा था

Sun, 06 Jun 2021 12:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
two year before they were beaten
ग्राम कचनौंदाकलां में पेड़ से रस्सियों से बंधा पड़ा मृतक रग्गा का शव। - फोटो : LALITPUR
दो वर्ष पहले भी आरोपियों ने ग्रामीण को पीटा था
विज्ञापन

ललितपुर। थाना बानपुर के अंतर्गत ग्राम कचनौंदाकलां में तीन लोगों ने एक ग्रामीण को पेड़ से बांधने के बाद लाठी और पत्थरों से पीट-पीटकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। आरोपियों ने हत्या करने के बाद खुद ही डायल 112 पर पुलिस को घटना की सूचना भी दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि खून से लथपथ ग्रामीण का शव पेड़ से रस्सी से बंधा हुआ था और उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। मौके से एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों रिश्ते में पति-पत्नी और देवर हैं। इस मामले में मृतक की पत्नी का आरोप है कि आरोपियों ने दो वर्ष पहले भी रंजिश के तहत उसके पति को पीटा था।
थाना बानपुर के अंतर्गत ग्राम कचनौंदाकलां निवासी रग्गा कुशवाहा (48) पुत्र रम्बा कुशवाहा शुक्रवार की रात को लगभग 10 बजे अपने खेत पर गया था। इसी दौरान वह खेत के पास स्थित एक मकान के पास पहुंच गया, जहां एक महिला उसके पति व देवर ने किसी बात को लेकर रग्गा को पकड़ लिया और उसे पेड़ से बांधकर लाठियों और पत्थरों से इतनी बेरहमी से पीटा कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जब पुलिस ने मौके पर पड़ताल की तो देखा कि रग्गा की मौत हो चुकी थी और वह रिम्झा के पेड़ से मोटी रस्सी से बंधा हुआ था।
विज्ञापन

यह देख डायल 112 पुलिस ने थानाध्यक्ष बानपुर को घटना की सूचना दी। बानपुर थानाध्यक्ष मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए। घटना की सूूचना मिलने पर सीओ सिटी इमरान अहमद भी मौके पर पहुंच गए। बानपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके से तीनों आरोपियों नंदकिशोर पुत्र श्रीपत कुशवाहा, इमरत उर्फ छोटे पुत्र श्रीपत कुशवाहा एवं रानी पत्नी नंदकिशोर को गिरफ्तार कर लिया। मामले में मृतक की पत्नी हल्की कुशवाहा की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। हल्की ने चोरी से उसके पेड़ काटने से मना करने पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पत्नी ने बताई पुरानी रंजिश
मृतक रग्गा की पत्नी हल्की ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पति रग्गा रात आठ बजे खेत पर उड़द की फसल एवं पेड़ों की रखवाली के लिए गया था।। उसके खेत के बगल में ही नंदकिशोर का मकान बना है। नंदकिशोर व उसका छोटा भाई इमरत एवं नंदकिशोर की पत्नी रानी मिलकर उसके खेत पर खड़े रिम्झा के पेड़ चोरी छिपे काट लेते थे, इन्हीं की रखवाली के लिए उसके पति रग्गा रात दस बजे वहां गए थे। जहां नंदकिशोर, इमरत व रानी ने मिलकर उसके पति की कुल्हाड़ी व लाठियों से मारकर हत्या कर दी। वह लोग उसके पति के हाथ व पैर रस्सी से बांधकर अपने घर के सामने पेड़ में डाले थे। आरोप यह भी है कि इन लोगों ने करीब दो साल पहले भी उसके पति के साथ मारपीट की थी, यह लोग उसके पति से रंजिश मानते थे।

-----------
अवैध संबंधों के चलते हत्या की चर्चा
रग्गा की हत्या के पीछे गांव में अवैध संबंधों की चर्चा भी हो रही है। ऐसी चर्चा है कि हत्यारोपियों को उनके घर की एक महिला के साथ रग्गा के संबंधों को लेकर शक था। रग्गा के महिला के घर जाने पर उसके पति व देवर ने भी देख लिया था, जिसके चलते उन्होंने रग्गा की इतनी बेरहमी से हत्या कर दी। इस मामले में थानाध्यक्ष बानपुर अलमा अहिरवार ने बताया कि आरोपियों ने ही डायल 112 पर फोन करके घटना की सूचना दी थी, शायद उन्हें उसके जीवित होने की उम्मीद थी। महिला से संबंधों की बात कही जा रही है, लेकिन अभी स्पष्ट नहीं है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed