{"_id":"69e29986ad007ba27d0c1dcf","slug":"two-water-taps-will-be-built-under-the-new-fob-at-the-railway-station-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-154952-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: रेलवे स्टेशन पर बनेंगे नए एफओबी के नीचे दो वाटर टैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: रेलवे स्टेशन पर बनेंगे नए एफओबी के नीचे दो वाटर टैब
विज्ञापन
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए बारह मीटर के फुटओवरब्रिज के नीचे प्लेटफार्म एक व दो पर दो नए वाटर टैब बनाए जा रहे हैं, ताकि यहां ट्रेन के कोचों के यात्रियों को पेयजल के लिए परेशान न होना पड़े।
रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म एक, दो व तीन पर यात्रियों की सुविधा के लिए सामान्य वाटर टैब के साथ ही वाटर कूलर युक्त बड़े वाटर टैब भी बने हैं, जिनसे प्लेटफार्म पर आने वाले यात्रियों को ठंडे पेयजल की सुविधा हो रही है। वहीं, प्लेटफार्म का विस्तार और विकास होने के साथ ही यात्रियों के लिए सुविधाओं में भी रेलवे इजाफा कर रहा है। रेलवे द्वारा प्लेटफार्म, दो व तीन और चार पर नए स्टेशन भवन के सामने बारह मीटर का फुटओवरब्रिज भी बना रहा है। नया स्टेशन भवन और बारह मीटर का फुटओवरब्रिज संचालित होने से यहां से यात्रियों का आना जाना अधिक होगा।
इसे देखते हुए अब रेलवे द्वारा बारह मीटर के निर्माणाधीन एफओबी के नीचे प्लेटफार्म एक व दो पर एक-एक वाटर टैब का निर्माण किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को पेयजल के लिए परेशान न होना पड़ा। रेलवे झांसी के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इन वाटर टैब का निर्माण शुरू हो गया है। जल्द ही यह वाटर टैब बनकर तैयार हो जाएंगे और यहां भी यात्रियों को पेयजल की सुविधा मिलने लगेगी।