फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two trucks and a tractor-trolley transporting illegally felled timber seized.

Lalitpur News: अवैध कटान की लकड़ी ले जा रहे दो ट्रक व एक ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त

Thu, 11 Jun 2026 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Two trucks and a tractor-trolley transporting illegally felled timber seized.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। वन क्षेत्रों में प्रतिबंधित प्रजातियों की लकड़ी के अवैध कटान और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वन विभाग ने दो ट्रक और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ कर लकड़ी जब्त कर ली। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया, जबकि कई अन्य मौके से भाग गए।
वन विभाग के अनुसार, पेड़ों के अवैध कटान और अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को सूचना मिलने पर तालबेहट रेंज क्षेत्र में चिलबिल और गूंज की लकड़ी से लदा एक ट्रक पकड़ा गया। वन टीम को देखकर वाहन चालक और उसके साथी वाहन लेकर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन टीम की घेराबंदी के चलते वाहन छोड़कर भाग गए। इस दौरान वन कर्मियों ने दो लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

इसके अलावा बुधवार सुबह माताटीला और तालबेहट रेंज क्षेत्रों में भी अवैध रूप से काटी गई लकड़ी का परिवहन करते हुए एक ट्रक और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई। वन विभाग ने दोनों वाहनों को जब्त कर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग, नवीन प्रकाश शाक्य ने बताया कि वन क्षेत्रों में अवैध कटान और अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed