फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two toilets , even defecating in the open

दो शौचालय, फिर भी खुले में शौच

Sun, 22 May 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 22 May 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two toilets , even defecating in the open
toulet, lalitpur news - फोटो : amar ujala
ललितपुर। जेल चौराहा स्थित डा.भीमराव अंबेडकर पार्क के समीप नगर पालिका द्वारा लाखों रुपए खर्च करके दो सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। लेकिन, शौचालयों का उपयोग नहीं होने के कारण आसपास के लोग खुले में शौच करने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि पानी के अभाव में शौचालय में गंदगी पसरी है। वहीं, अराजक तत्वों ने शौचालय को क्षतिग्रस्त कर दिया है।
विज्ञापन


जेल चौराहा स्थित सामुदायिक शौचालय वर्षों पुराना है। यहां पर मलिन बस्ती होने के कारण स्थानीय लोग खुले में शौच करते हैं, इसके लिए वह पास में नाले के किनारे का उपयोग करते हैं। स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए यहां पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया था। समय-समय पर नगर पालिका द्वारा इसका जीर्णोद्घार कराया जाता रहा है।
विज्ञापन


कुछ माह पूर्व नगर पालिका ने करीब 9.50 लाख रुपये से इस शौचालय का जीर्णोद्घार कर अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई थीं। लाखों रुपए खर्च होने के बावजूद भी जनता इसका उपयोग नहीं कर पा रही है। पानी के अभाव में शौचालयों में गंदगी व्याप्त है, अराजक तत्वों द्वारा शौचालय को क्षति पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह कांशीराम पार्क के पीछे बना सार्वजनिक शौचालय नगर पालिका द्वारा ढाई वर्ष पूर्व करीब छह लाख रुपये की लागत से बनवाया गया था। पार्क के बनने के बाद से ही इस सार्वजनिक शौचालय का उपयोग कभी-कभार ही हुआ होगा। दस सीटों वाले इस शौचालय को बगल में बने एक विवाह घर व स्कूल ने अपने कब्जे में ले लिया है। अब इस सार्वजनिक शौचालय का उपयोग विवाह घर में आने वाले लोग व स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों द्वारा ही किया जाता है।

जिस स्थान पर शौचालय का निर्माण कराया गया है, उससे यही लगता है कि व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए शौचालय का निर्माण कराया गया है। स्थानीय लोगों के अलावा किसी अन्य को इस शौचालय की जानकारी भी नहीं है।

कभी-भी धस सकता है शौचालय
कांशीराम पार्क के पीछे बने इस सार्वजनिक शौचालय का निर्माण नाला से सटाकर किया गया है। नाला में बहने वाले पानी और घटिया सामग्री के कारण शौचालय का बेस काफी गहराई तक खोखला हो गया है। भारी वर्षा होने पर पानी के बहाव के कारण कभी भी शौचालय धस सकता है।

इस संबंध में शौचालय के समीप संचालित वीर शिरोमणि राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जूनियर हाईस्कूल विद्यालय समिति ने नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन देकर शौचालय के समीप बने नाला की मरम्मत कराने व खोखले हो चुके स्थान का भराव कराने की मांग की है।

नाले में फैलाई जा रही गंदगी
कांशीराम पार्क के पीछे संचालित  विवाह घर के स्वामी द्वारा समारोह में उपयोग होने वाले डिस्पोजल सामग्री व अन्य  गंदगी नाले में फेंकी जा रही है। विवाह घर के पीछे नाला में कई मीटर तक  गंदगी जमा हो गई है। इस ओर नगर पालिका का ध्यान नहीं है, जिसका  विवाह घर स्वामी द्वारा फायदा उठाया जा रहा है।


अंबेडकर पार्क के बगल में स्थित सार्वजनिक शौचालय में आमतौर पर पानी रहता है, यदि किसी कारण से पानी नहीं आ रहा है तो उसे सही करा दिया जाएगा। कांशीराम पार्क के पीछे बने शौचालय पर यदि कब्जा पाया जाता है, उसे कब्जा मुक्त कराया जाएगा। नाले में गंदगी फैलाने पर जल्द ही नोटिस जारी किया जाएगा।
- राकेश कुमार
अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed