{"_id":"66a95586eb5347a7960f9d44","slug":"two-teachers-fight-over-fan-dispute-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-118536-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पंखे के विवाद में दो शिक्षिकाओं में हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पंखे के विवाद में दो शिक्षिकाओं में हुई मारपीट
विज्ञापन
तालबेहट। विकास खंड अंतर्गत ग्राम पवा के परिषदीय विद्यालय में पंखा न चलने के विवाद में दो शिक्षिकाओं में जमकर मारपीट हो गई। जानकारी पर संकुल के अध्यापक विद्यालय पहुंचे और दोनों में सुलह कराने का प्रयास किया। देर शाम तक दोनों में सुलह न हो सकी।
स्कूल की एक कक्षा का पंखा काफी दिनों से खराब था। इससे बच्चों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी। पंखे को सही कराने के लिए कई बार एक अध्यापिका ने प्रधानाध्यापिका से कहा लेकिन सुधरवाया नहीं गया। मंगलवार को सुबह एक कक्षा का पंखा बंद होने से विद्यार्थी जिस कक्ष में पंखा चल रहा था, वहां पहुंच गए। इस पर कक्ष में मौजूद अध्यापिका भड़क गई, जिस पर दोनों में विवाद हो गया। देखते ही देखते शिक्षिकाएं एक-दूसरे पर हमलावर हो गईं। जानकारी पर संकुल के अध्यापकों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराने का प्रयास किया लेकिन देर शाम तक आपस में सुलह नहीं हो सकी।
वर्जन.. ग्राम पवा में एक स्कूल में दो अध्यापिकाओं के बीच मारपीट की जानकारी हुई है। अभी तक किसी अध्यापिका ने लिखित शिकायत नहीं की है। यदि लिखित में शिकायत आएगी तो कार्रवाई की जाएगी। - समर सिंह गौर, खंड शिक्षाधिकारी तालबेहट।