{"_id":"6498865610ec3508a10019cd","slug":"two-sisters-came-in-the-grip-of-gaz-one-died-the-other-scorched-lalitpur-news-c-11-1-122503-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गाज की चपेट में दो बहनें आईं, एक की मौत, दूसरी झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गाज की चपेट में दो बहनें आईं, एक की मौत, दूसरी झुलसी
विज्ञापन
ललितपुर। गाज गिरने से खेत पर बारिश से बचने के लिए महुआ के पेड़ के नीचे खड़ी दो बहनें चपेट में आ गई। जिसमें एक की मौत हो गई। जबकि दूसरी झुलसकर घायल हो गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कस्बा बिरधा निवासी चांदनी (16) पुत्री कल्यान रविवार की शाम को अपनी बहन खुशबू (18) के साथ खेत पर थी। जबकि उनके माता-पिता खेत पर गए थे। इसी दौरान बारिश होने लगी। बचने के लिए दोनों बहनें खेत पर लगे महुआ के पेड़ के नीचे जाकर खड़ी हो गई। अभी कुछ समय ही गुजरा था कि आसमान से तेज आवाज के साथ महुआ के पेड़ पर गाज गिरी। जिसकी चपेट में दोनों बहनें आ गई और झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने चांदनी के शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। जबकि खुशबू को भर्ती कर लिया। चांदनी के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए मोरचरी में रखवा दिया गया है। मृतका चांदनी चार बहन एक भाई में दूसरे नंबर की थी और कक्षा 10वीं की छात्रा थी।
खेत पर बाजरा काट रही महिला गाज की चपेट में आने से झुलसी
कोतवाली अंतर्गत ग्राम खड़ेरा निवासी बिमला (45) पत्नी बलवीर रविवार की शाम को अपने खेत पर मवेशियों के लिए बाजरा काट रही थी। इसी दौरान खेत के पास गाज गिरी। जिसकी चपेट में आकर बिमला झुलस गई और घायल हो गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।