{"_id":"68a0e4960d4acb8c400ccec1","slug":"two-roads-will-be-constructed-in-katra-bazaar-at-a-cost-of-rs-2717-lakh-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-140934-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कटरा बाजार में 27.17 लाख सेे होगा दो सड़कों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कटरा बाजार में 27.17 लाख सेे होगा दो सड़कों का निर्माण
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका के वार्ड 10 कटरा बाजार में हिचकोले खाकर नहीं चलना होगा। पालिका प्रशासन द्वारा 27.27 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क निर्माण व मरम्मत और नाली का निर्माण कार्य किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है, जल्द ही कार्य पूर्ण किया जाएगा। इससे दुकानदारों व ग्राहकों को आवागमन में सुविधा होगी।
शहर में कटरा बाजार में गणेश पंडाल के पास पेबर ब्रिक्स खस्ताहाल हो गए थे। इससे मार्ग से बाइकों की निकासी में हिचकोले खाकर चलना पड़ रहा था। यहां पर अधिक भीड़ होने से चालकों को टकराने का खतरा बना हुआ था। वहीं, पैदल चलने में भी समस्या हो रही थी। यहीं नहीं यहां पर तिराहा से सामने की ओर सीसी सड़क भी जर्जर हो गया था।
अब नगर पालिका परिषद द्वारा सीसी सड़क का निर्माण व मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इसमें 19.91 लाख से भवानी पाल वाले की दुकान से सलौना बिछौना की दुकान तक सीसी सड़क बनाई जा रही है। वहीं, 7.26 लाख रुपये से भवानी पानी की दुकान से किराना की दुकान तक सीसी सड़क पर ऊपरी कोट डाला जा रहा है। वर्तमान में सीसी सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
-- -
कटरा बाजार में सीसी सड़क व नाली का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही शेष मार्ग पर मरम्मत का कार्य किया जाएगा।
- दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद