फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   two person died by accident

दो युवकों की ट्रेन से कटने से मौत

Thu, 04 Jun 2020 11:06 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
two person died by accident
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत रेलवे मालगोदाम के पास और सिलगन रेलवे फाटक से कुछ दूर ट्रेन से कटने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला गांधीनगर निवासी लक्ष्मीनारायण (39) पुत्र खलक विश्वकर्मा सुबह घर से निकल गया और उसने रेलवे मालगोदाम के पास डाउन रेल लाइन पर किसी ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने पर नेहरु नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, थाना बानपुर अंतर्गत कस्बा के मोहल्ला कोड़यन निवासी ज्ञान सिंह (22) पुत्र मान सिंह बुधवार की देर शाम को दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद देर रात को उसका शव झांसी की ओर के रेल मार्ग सिलगन रेलवे फाटक से दो सौ मीटर दूरी पर पड़ा मिला। मृतक के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed