फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   two people capture

दो लोगों पर खनन करने का मामला दर्ज

Sun, 03 Dec 2017 12:58 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Sun, 03 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
two people capture
illigal mine - फोटो : demo
तालबेहट। अवैध खनन करने से मना करने पर प्रभावशाली लोगों ने एक बार फिर वन कर्मी को धमकाया। वन कर्मी की शिकायत पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक और ट्रैक्टर मालिक दोनों के खिलाफ खनन अधिनियम सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए अपने शिकायती पत्र में पवा क्षेत्र के वन रक्षक संदीप कुमार ने अवगत कराया कि वह शनिवार को अपने साथी हरभजन पुत्र लखनलाल कुशवाहा के साथ वन क्षेत्र में गश्त पर था। उसी समय उसे ट्रैक्टर के आने की आवाज सुनाई दी। जिस पर उसने मौके पर जाकर देखा तो बिना नंबर का न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर लिए नरेंद्र पुत्र लखन सिंह निवासी सरखड़ी बालू भर रहा था। जिस पर उसने उसे मना किया। इसके बाद वह तेजी से ट्रैक्टर लेकर भाग गया। उसने ट्रैक्टर से उसे कुचलने का प्रयास किया, परंतु वह हट गया। इसकी शिकायत उसने उसके पिता सुखपाल सिंह पुत्र वीर सिंह से फोन पर की तो सुखपाल उसे धमकाते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। संदीप कुमार की शिकायत पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक और ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ खनन अधिनियम सहित जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व ही धमकाया था वन कर्मियों को
एक सप्ताह पूर्व ही सुनौरी के एक दबंग ने अपने एक दर्जन से अधिक साथियों के साथ मिल कर एक वन कर्मी की जमकर धुनाई की थी। जिसका मामला पुलिस में दर्ज हुआ था। परंतु आज तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से खनन माफिया के हौसले बुलंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed