फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   two parties clashed over old rivalry and illegal liquor sale In Lalitpur

Lalitpur: पुरानी रंजिश और अवैध शराब बिक्री के चलते दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे; 18 घायल

Sun, 08 Jun 2025 11:06 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, मड़ावरा (ललितपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, मड़ावरा (ललितपुर) Published by: श्याम जी. Updated Sun, 08 Jun 2025 11:06 PM IST
सार

ललितपुर जिले में पुरानी रंजिश और अवैध शराब बिक्री को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान 18 लोग घायल हो गए। पुलिस को देर शाम तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली।

विज्ञापन
two parties clashed over old rivalry and illegal liquor sale In Lalitpur
दो पक्षों में हुई मारपीट व गाली-गलौज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गिरार थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी पीडार में रविवार दोपहर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी के हमले में दोनों पक्षों के 18 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों ने विवाद के अलग-अलग कारण बताए। कुछ का कहना है कि खेतों में गोबर की खाद डालने को लेकर झगड़ा शुरू हुआ, जबकि अन्य ने शराब के नशे में गाली-गलौज को कारण बताया। कुछ ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अवैध शराब बिक्री की प्रतिस्पर्धा भी इस रंजिश का कारण है, क्योंकि एक पक्ष की महिला और दूसरे पक्ष का एक दिव्यांग व्यक्ति अवैध शराब बिक्री में शामिल हैं।
विज्ञापन


पहले पक्ष के घायल
पहले पक्ष से रामसिंह (52), इमरत (28), देवेंद्र (26), कस्सू (46), बहादुर (25), कमला (30), फूला बाई (50), नत्थू (46), और गणेशी (52) घायल हुए। इनमें रामसिंह, इमरत और कमला की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे पक्ष के घायल
दूसरे पक्ष से जगदीश लोधी (25), उमेदि (45), धनसिंह (30), सुरेंद्र (16), देवेंद्र (28), महेंद्र (20), और राघवेंद्र सिंह (22) घायल हुए। धनसिंह और राघवेंद्र को भी गंभीर हालत में रेफर किया गया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस कार्रवाई देर शाम तक गिरार पुलिस को किसी भी पक्ष से लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई थी।


अवैध शराब बिक्री की प्रतिस्पर्धा
पीडार में दो पक्षों में हुए संघर्ष के पीछे शराब की अवैध बिक्री की प्रतिस्पर्धा का कारण भी निकल कर आया है। कुछ ग्रामीणों ने नाम न छापने को शर्त पर बताया कि एक पक्ष की महिला और दूसरे पक्ष का एक दिव्यांग व्यक्ति अवैध रुप से शराब बिक्री करते हैं, जिसके चलते उनमें आपसी रंजिश चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed