{"_id":"5fe64d1e8ebc3e3e8205d7a4","slug":"two-panchayat-ward-willl-be-end-lalitpur-news-jhs184421274","type":"story","status":"publish","title_hn":"जखौरा ब्लाक में दो क्षेत्र पंचायत वार्ड होंगे समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जखौरा ब्लाक में दो क्षेत्र पंचायत वार्ड होंगे समाप्त
विज्ञापन
voter id.jpg
- फोटो : voter id.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। शहर की निकटवर्ती दो ग्राम पंचायतें नगर पालिका परिषद में शामिल हो गई हैं। इसका असर अब क्षेत्र पंचायतों के वार्डों पर दिख रहा है। इस बार के परिसीमन में विकासखंड जखौरा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत के दो वार्ड कम होने की संभावना जताई जा रही है।
ग्राम पंचायतों का कार्यकाल पूर्ण हो गया है। इसे ध्यान में रखकर परिसीमन की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। इसमें वार्डों की प्रस्तावित सूची तैयार कर 26 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं। 27 दिसंबर से 02 जनवरी 2021 तक प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। इससे पहले नगर पालिका परिषद का परिसीमन किया गया था। इस दौरान विकासखंड जखौरा की ग्राम पंचायत जुगपुरा को वार्ड में तब्दील कर दिया गया था। वहीं, ग्राम पंचायत ललितपुर ग्रामीण का बड़ा हिस्सा रामनगर और घुसयाना वार्ड में शामिल हो गया था। इस कारण अब ललितपुर ग्रामीण की जगह सिवनीखुर्द को नवीन ग्राम पंचायत बनाया जा रहा है। इसका असर क्षेत्र पंचायत के वार्डों की संख्या पर पड़ा है। नए परिसीमन में (जुगपुरा एवं ललितपुर ग्रामीण) क्षेत्र पंचायत वार्ड समाप्त हो जाएगा। इसकी औपचारिकता मात्र शेष रह गई है। हालांकि, दोनों वार्डों के मामले में आपत्ति मांगी गई हैं। इन वार्डों के समाप्त होने पर ब्लॉक जखौरा में 108 की जगह 106 क्षेत्र पंचायत वार्ड ही रह जाएंगे।
बुढ़वार सीट पर चुनाव हुआ आसान
जिला पंचायत बुढ़वार के वार्ड पर चुनाव आसान हो गया है। इस वार्ड में चार हजार से ज्यादा मतदाता कम हो रहे हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है कि इसमें दो ग्राम पंचायतों के मतदाताओं की संख्या घट गई है।
विज्ञापन
इतने होते मतदाता
जिला पंचायत के वार्ड में 45 से 53 हजार तक मतदाता शामिल होते हैं। क्षेत्र पंचायत वार्ड में दो हजार से बाइस सौ मतदाता रहते हैं जबकि ग्राम पंचायत वार्ड में मतदाताओं की संख्या निर्धारित नहीं है।
विकासखंड जखौरा में क्षेत्र पंचायतों के दो वार्ड समाप्त हो रहे हैं। वर्तमान में इन पर आपत्तियां मांगी जा रही हैं। - डॉ. अवधेश सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी