{"_id":"668331625c8c47efa0044834","slug":"two-miscreants-who-demanded-extortion-of-rs-20-lakh-from-doctor-injured-in-police-encounter-arrested-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-117070-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: चिकित्सक से बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: चिकित्सक से बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
- खुद को लारेंस विश्नोई के शूटर बताया था, तमंचा-कारतूस बरामद, जिला अस्पताल में घायल बदमाश भर्ती
फोटो-48, 49
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गैंगस्टर लारेंस विश्नोई के शूटर बताकर चिकित्सक से बीस लाख रुपये रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने सोमवार शाम को राजघाट के वन क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गए। बदमाशों के पास से दो अवैध तमंचे, जिंदा/खोखा कारतूस और एक बाइक बरामद हुई। बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया है।
26 जून को गोविंद नगर में क्लीनिक संचालित करने वाले डॉ. विनोद साहू को बदमाशों ने फोन किया था। उन्होंने गैंगस्टर लारेंस विश्नोई का शूटर बताते हुए बीस लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। फिरौती की रकम न देने पर उन्हें और उनके दस वर्षीय पुत्र को गोली मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में छह टीमें गठित कीं। टीमें बदमाशों की तलाश में जुट गई थीं। सोमवार को मुखबिर ने राजघाट क्षेत्र से फिरौती मांगने वाले बदमाशों के होने की सूचना दी। राजघाट के पास बैरियर लगाकर पुलिस ने चेकिंग की। एक बाइक से दो युवक आते दिखे तो पुलिस ने रुकने को कहा। इस पर बाइक सवार दोनों युवकों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें बाइक सवार दो बदमाशों के पैर में घुटने के नीचे गोली लगी और वह घायल होकर बाइक सहित गिर गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से दो तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किए। पूछताछ़ में घायल बदमाशों ने अपना नाम दिनेश साहू (35) पुत्र खुमान साहू निवासी कर्माबाई नगर थाना कोतवाली और दूसरे ने अपना नाम शिवम परिहार (20) पुत्र सोवरन पहलवान गुरुदीन कॉलेज के पीछे ग्राम पनारी बताया। पूछताछ में आरोपी दिनेश साहू ने बताया कि वह डॉक्टर के पड़ोस में रहता है। उसे एक इलेक्ट्रिक स्कूटी की एजेंसी खोलनी थी, जिसके लिए रुपयों की जरूरत थी। घरवालों ने रुपये देने से मना कर दिया था। बैंक से लोन भी नहीं मिल रहा था। उसने अपने साथी शिवम परिहार व अन्य के साथ मिलकर डाक्टर से 20 लाख रुपये रंगदारी के रूप में मांगे थे। उसका साथी शिवम अहमदाबाद में रहकर काम करता था और उसकी आवाज भी बाहर की थी तो उसने शिवम से फोन पर बात कराई और लारेंस विश्नोई का शूटर बनकर डॉक्टर से रुपये मांगे। लेकिन डॉक्टर ने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फिरौती मांगने वालों को खोजना शुरू किया तो वो डर गए और राजघाट होते हुए जिले से बाहर निकलने का प्रयास कर रहे थे। तभी पुलिस टीम ने उन्हें रोका तो पकड़े जाने के डर से उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। दोनों घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम में सीओ सदर अभय नारायण राय, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र मिश्रा, एसओजी प्रभारी राहुल राठौर, सर्विलांस टीम, एसओजी टीम और साइबर थाना पुलिस टीम शामिल रही।
-- -- -- --
शिवम की भाषा अलग होने का उठाना चाहते थे फायदा
डॉक्टर से रुपये ऐंठने के लिए बदमाश काफी समय से प्लानिंग कर रहे थे। चूंकि, शिवम गुजरात में काम करता था, ऐसे में उसकी भाषा अलग थी। इसका फायदा दिनेश साहू ने उठाया और डॉक्टर को फोन कर बीस लाख रुपये की फिरौती मांगी। इसके लिए उसने गैंगस्टर लारेंस विश्नोई गैंग का शूटर होने का भय भी दिखाया। दिनेश ने बताया कि उसे पूरा विश्वास था कि लारेंस विश्नोई गैंग के शूटर का नाम सुनकर डॉक्टर डर जाएगा और उसे रुपया दे देगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
चिकित्सक से बीस लाख की फिरौती मांगने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए हैं। उनके पास से तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस सहित बाइक मिली है। गिरफ्तार बदमाशों से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - मोहम्मद मुश्ताक, पुलिस अधीक्षक।