{"_id":"6ac3f124d4d7f936d101eec7","slug":"two-major-roads-in-birdha-block-to-be-constructed-at-a-cost-of-6187-crore-commuting-will-become-easier-lalitpur-news-c-131-1-ltp1029-164519-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 61.87 करोड़ से बनेंगी बिरधा ब्लॉक की दो प्रमुख सड़कें, आवागमन होगा सुगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 61.87 करोड़ से बनेंगी बिरधा ब्लॉक की दो प्रमुख सड़कें, आवागमन होगा सुगम
विज्ञापन
सड़क पर फैली गंदगी और सड़क पर बहता नालियों का पानी
ललितपुर। जनपद के ब्लॉक बिरधा क्षेत्र की दो प्रमुख सड़कों को शासन से स्वीकृति मिल गई है। हाईवे घटवार से पाली और सैपुरा से धौरा तक टू लेन सड़क का निर्माण होगा। इस परियोजना पर कुल 61.87 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
लोक निर्माण विभाग ने इन सड़कों के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। हाईवे घटवार तिराहा से पाली तक 16.2 किलोमीटर सड़क का निर्माण होगा। इस पर 33.61 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। जाखलौन के सैपुरा से धौर्रा तक 9.75 किलोमीटर सड़क बनाई जाएगी। इस सड़क के लिए 28.26 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद विभाग ने कार्य शुरू करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
000000000000
सड़कों की वर्तमान स्थिति
हाईवे घटवार से पाली मार्ग मरम्मत के अभाव में जर्जर हो गया था। यह मार्ग 16 किलोमीटर लंबा और साढ़े तीन मीटर चौड़ा है, जिसमें जगह-जगह गड्ढे बन गए थे। बाइक चालक गड्ढों से अनियंत्रित होकर गिर रहे थे, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता था। जाखलौन के सैपुरा से धौर्रा मार्ग की स्थिति भी ऐसी ही खराब थी।
विज्ञापन
00000000
आवागमन में होगी सुगमता
इन दोनों सड़कों से करीब 50 से 60 गांवों के लोग प्रभावित थे। उन्हें मध्यप्रदेश आने-जाने में भी काफी परेशानी होती थी। नई सड़कों के बनने से तहसील मुख्यालय और मध्यप्रदेश के लिए आवागमन आसान होगा। राहगीरों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी। दुर्घटनाओं का खतरा भी कम होगा।
000000000000000
घटवार से पाली व सैपुरा से धौर्रा तक दोनों सड़कों के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। दोनों सड़कों का निर्माण 61.87 करोड़ से किया जाएगा।
- राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड