फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two laborers tying roof net burnt due to current,one dead

छत का जाल बांध रहे दो मजदूर करंट से झुलसे, एक की मौत

Fri, 14 Feb 2020 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two laborers tying roof net burnt due to current,one dead
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला शिवनगर में मकान की छत के जाल का सरिया बिजली तारों को छूने से दो मजदूर बुरी तरह झुलस गए। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला आजादपुरा निवासी महेंद्र झा (20 वर्ष) पुत्र परमानंद अपने चाचा नरेश झा पुत्र खिलावन के साथ बृहस्पतिवार की दोपहर में मोहल्ला शिवनगर में एक निर्माणाधीन मकान की छत डालने के लिए सरिया का जाल तैयार कर रहा था। अन्य तीन मजदूर भी पास में काम कर रहे थे। जाल बांधने के दौरान उसका एक सरिया पास से निकले बिजली के तारों से छू गया, जिससे महेंद्र बुरी तरह झुलस गया, उसे बचाने दौड़ा नरेश भी करंट लगने से झुलस गया। हालांकि कुछ ही देर में सरिया बिजली के तारों से अलग हो गया। झुुलसे नरेश ने महेंद्र को अन्य मजदूरों की मदद से उठाया और उसे लेकर अचेत अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने महेंद्र झा को मृत घोषित कर दिया, जबकि नरेश का उपचार चल रहा है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मृतक महेंद्र का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed