फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: A speeding truck collided with a taxi full of passengers on the highway

Lalitpur: हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरी टैक्सी में मारी टक्कर, दो की मौत 12 घायल

Sat, 25 Apr 2026 01:55 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 25 Apr 2026 01:55 AM IST
सार

ग्राम मसौरा खुर्द के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरी टैक्सी को टक्कर मार दी। हादसे में टैक्सी चालक समेत दो की मौत हो गई। जबकि दो मासूम और चार छात्राओं समेत 12 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Lalitpur: A speeding truck collided with a taxi full of passengers on the highway
सड़क दुर्घटना में दो की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल हाईवे-44 पर ग्राम मसौरा खुर्द के पास शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरी टैक्सी को टक्कर मार दी। हादसे में टैक्सी चालक गुलाब कुशवाहा (46) निवासी आजादपुरा और भैंसाई निवासी नारायण सिंह (55) की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। इनमें दो मासूम और चार छात्राएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन


बताया गया कि टैक्सी शहर से करीब 15-16 सवारियों को लेकर बिरधा की ओर जा रही थी। मसौरा खुर्द के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैक्सी 10-15 मीटर तक घिसटती हुई पलट गई और सवारियां सड़क पर जा गिरीं। आसपास के लोगों ने घायलों को निकालकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने चालक गुलाब को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल नारायण सिंह ने झांसी ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घायलों में लली, बालकिशन, कार्तिक (4), कायरद (6), पार्वती, सचिन, रोहिणी, विशाखा, माही, संस्कृति, पप्पू और अमोल शामिल हैं। इनमें से छह घायलों को गंभीर हालत में झांसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेपर देकर लौट रहीं थीं छात्राएं
हादसे में घायल माही, संस्कृति, रोहिणी और विशाखा बीए की छात्राएं हैं, जो परीक्षा देकर घर लौट रही थीं।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज रफ्तार में था और टक्कर मारने के बाद फरार हो गया। ग्रामीणों ने हाईवे पर स्पीड नियंत्रण के उपाय करने की मांग की है। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed