फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two hundred million and met with relief

राहत राशि के बीस करोड़ और मिले

Sun, 05 Jul 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sun, 05 Jul 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
रबी फसल के सीजन में फरवरी और मार्च माह में हुई अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से जिले भर में फसलों को भारी नुकसान हुआ था।   735 गांवों की फसलें बरबाद हो गई थीं। जिला प्रशासन ने नुकसान का सर्वे कराया, जिसमें 355 करोड़ रुपए के नुकसान का आकलन किया गया था। कुल मिलाकर जिले के 2,89,593 किसानों की फसलें बरबाद हुई थीं। उप्र राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण अलग- अलग किस्तों में अब तक 76.70 करोड़ रुपये जिले में भेज चुका था, जो पैसा किसानों को बांट दिया गया है। इसी क्रम में शासन ने बीस करोड़ रुपए की एक और किस्त भेज दी है। यह पैसा भी किसानों के बैंक खाते में भेजा जाने लगा है। इस तरह से अभी तक कुल पैसा 96.70 करोड़ रुपए जिले को आवंटित कर दिया गया है।

ललितपुर तहसील के अब तक 104 गांवों में 26.03 करोड़ रुपए, महरौनी तहसील के 104 गांवों में 28.04 करोड़ रुपये और तालबेहट तहसील के 71 गांवों में 22.62 करोड़ रुपए किसानों को बांट दिए गए हैं। इस तरह से 735 गांवों में फसल नुकसान के सापेक्ष अब तक 279 गांवों के किसानों को राहत राशि वितरित की जा चुकी है। शासन द्वारा भेजे गए बीस करोड़ रुपये में से जिलाधिकारी ने तहसील ललितपुर और महरौनी को सात- सात करोड़ रुपये तथा तहसील तालबेहट को छह करोड़ रुपए आवंटित कर दिए हैं। जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने सभी उपजिलाधिकारियों को संबंधित गांवों के किसानों के बैंक खाते में पैसा जल्द भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed