फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two diarrhea patients found in Bhaira for the second day

Lalitpur News: भैरा में दूसरे दिन भी मिले डायरिया के दो मरीज

Fri, 23 Aug 2024 03:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Two diarrhea patients found in Bhaira for the second day
महरौनी/ललितपुर। महरौनी अंतर्गत ग्राम पंचायत भैरा में बृहस्पतिवार को दो मासूम डायरिया की चपेट में आ गए। परिजन सीएचसी महरौनी लाए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में डेरा डाल दिया है। बस्ती में निगरानी की जा रही है। हैंडपंप को बंद कर टैंकर से पानी उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत भैरा में डायरिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को तीन मासूम की मौत हो गई थी और डायरिया के आठ मरीज मिले थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर लोगों के स्वास्थ्य का जायजा लिया। बृहस्पतिवार को फिर दो मासूम डायरिया की चपेट में मिल गए। इनमें मानविक (01) पुत्र राजकुमार, कार्तिक (02) पुत्र रिषभ आदि की हालत बिगड़ गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें सीएचसी महरौनी भेजा। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पर बच्चों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


बस्ती के आसपास कराई गई सफाई
स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में डेरा डाले है। सभी सहरिया बस्ती के लोगों को बचाव के लिए जागरूक किया गया है। वहीं, बस्ती में टैंकर के पानी में ब्लीचिंग डालकर उपलब्ध कराया गया है। गांव में ग्राम पंचायत ने बस्ती के आसपास साफ-सफाई कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम भैरा में डायरिया से दो मासूम बीमार हैं। दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। अब गांव में हालात सामान्य है। - डॉ. एमपी सिंह, सीएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed