Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   two death corona oldmen

दो वृद्घों की हुई मौत, 47 मिले कोरोना संक्रमित

Tue, 18 May 2021 02:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
two death corona oldmen
ललितपुर। कोरोना संक्रमितों की संख्या में भले की कमी आई हो, लेकिन मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को एल-2 में भर्ती दो वृद्ध संक्रमितों की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 1667 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में तालबेहट के ग्राम सुनौरी में 20 व सुनौरा में 17 समेत 47 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के दौरान संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। बीते सप्ताहों की अपेक्षा लगभग 80-85 फीसदी से भी अधिक गिरावट आई है। यहां पर 400 से अधिक मरीज मिल रहे थे, जो अब घटकर औसत रूप से 40 से 44 तक पहुंच गई है। हालांकि संक्रमण से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते दिनों शहर निवासी हरनारायण (70) व ब्लॉक मड़ावरा के नाराहट पठा निवासी सैनिक (65) कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिन्हें उपचार के लिए कोविड एल-2 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में भर्ती कराया था, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सोमवार केे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 1667 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 711 आरटीसीआर किट व पांच ट्रूनॉट और 951 सैंपल एंटीजन किट से लिए गए। इनमें बीते दिनों आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए सैंपलों की जांच रिपोर्ट में सात व एंटीजन किट की जांच रिपोर्ट में 40 व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमितों में शहर के मोहल्ला गांधीनगर, चौकाबाग, तालाबपुरा, आजादपुरा, बाहुबली नगर, ब्लॉक तालबेहट के ग्राम सुनौरी में 20 व सुनौरा में 17, ब्लॉक बिरधा कस्बा में दो, ग्राम ऐरा में एक, ग्राम बमरौला, ब्लॉक बार के ग्राम सिबिरिया में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 40 संक्रमित होम आइसोलेशन हुए हैं। एक अन्य जनपद का निवासी है और छह से संपर्क किया जा रहा है।

-----
88.66 पहुंचा रिकवरी रेट
जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 12402 हो गया है। इनमें 109 की मौत हो चुकी और 11120 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 1173 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। वहीं बीते दिनों सात दिनों के आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1505 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
-----
सोमवार को 1667 सैंपलों की जांच में 47 व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी संक्रमितों को सुविधा अनुसार उपचार मुहैया कराया जा रहा है।
डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed