फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two days missing women find dead body in pond

दो दिन से लापता युवती का शव तालाब में उतराता मिला

Tue, 24 Sep 2019 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two days missing women find dead body in pond
ललितपुर। थाना सौजना अंतर्गत ग्राम उलदनाकलां में सोमवार को दो दिन से लापता युवती का शव तालाब में उतराता मिला। शनिवार की शाम को ग्राम उलदनाकलां निवासी पार्वती पुत्री दरयाब सिंह तालाब के पास निकली थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। जब काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। अगले दिन रविवार की सुबह युवती जो साथ में एक सामान ले गई थी, वह तालाब में उतराता दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से तालाब में युवती की तलाश की गई और कांटा डालकर देखा, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। अगले दिन सोमवार की सुबह ग्रामीण व परिजन फिर से तालाब पर खोजबीन करने पहुंचे, तो तालाब में युवती का शव उतराता मिला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed