फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two cases registered in dispute regarding possession of plot

Lalitpur News: भूखंड पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में दो मुकदमे दर्ज

Mon, 15 Jul 2024 11:11 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Two cases registered in dispute regarding possession of plot
तालबेहट। पूराकलां तालबेहट मार्ग पर रामनगर खांदी में सड़क किनारे स्थित भूखंड पर कब्जे को लेकर रविवार को हुए विवाद में पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए हैं। मामला दर्ज होने के बाद दोनों पक्षों के लोग भूमिगत हो गए हैं। वहीं, सोमवार को घटनास्थल पर पुलिस फोर्स की मौजूदगी भी रही।
विज्ञापन

कस्बा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बाली सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 जुलाई को वह समय करीब 10 बजे पूर्व से तैनात पुलिस बल के साथ ग्राम खांदी मजरा गड़रयाना पर विवादित भूमि पर शांति व्यवस्था के लिए मौजूद थे। उसी समय एक पक्ष के हंनू पुत्र मुंजा, भागचंद्र पुत्र प्रभूदयाल, मनोहर पुत्र जगदीश, रामकिशोर पुत्र कुम्मा, राजेश पुत्र रमेश, बल्लू पुत्र मलुआ, आशाराम पुत्र मनीराम, छंदू पुत्र पजन, लालाराम पुत्र अज्ञात, कालू पुत्र लालाराम, पंचम पुत्र गोविंदी, फूलसिंह पुत्र देवी सिंह, इंद्रा पत्नी लल्ला, रामकली पत्नी प्रभू समेत 25 से 30 अज्ञात और दूसरे पक्ष के अभी पुत्र नीरज, नीरज पुत्र कैलाश, कैलाश पुत्र दुर्गा प्रसाद, अंशुल पुत्र नीरज, अरविंद पुत्र दुर्गा प्रसाद, अर्पित पुत्र महेश प्रसाद, महेश उर्फ मुंने पुत्र दुर्गा प्रसाद, सौरभ चौबे पुत्र सुरेश कुमार, मयंक पुत्र महेश, रजत पुत्र अरविंद समेत 15 से 20 अज्ञात सभी निवासी ग्राम खांदी आए। भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद करने लगे। कुर्क की गई भूमि पर लगे निशान को खुर्द बुर्द करने लगे, जिसे हमने ड्यूटी पर लगे पुलिस बल के सहयोग से दोनों पक्षों को समझाने और मौके से हटाने का प्रयास किया लेकिन कोई नहीं माना। एक-दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी, पत्थरों से मारपीट और गाली गलौज करते हुए हमला करने लगे। मौके पर शांति व्यवस्था भंग हो गई। सड़क से आने-जाने वाले लोगों में भय व्याप्त हो गया। दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इस झगड़े में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आईं। पुलिस ने सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


वहीं, एक पक्ष के हंनू पुत्र मुंजा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह तालबेहट के खांदी गांव का निवासी है। उसकी जमीन पर काफी विवाद चल रहा है। 14 जुलाई को सुबह 10 बजे जब वह और उसके परिजन उक्त भूमि के पास थे। तभी कैलाश चौबे पुत्र दुर्गा प्रसाद, छोटू चौबे, रिंकू चौबे पुत्रगण कैलाश चौबे, अर्चित चौबे, अंशुल चौबे पुत्रगण रिंकू चौबे, रज्जू चौबे, राहुल चौबे, रोहित चौबे पुत्रगण बल्लू चौबे, बल्लू चौबे पुत्र दुर्गा प्रसाद, मयंक चौबे, अर्पित चौबे पुत्रगण मुन्नू चौबे, मुन्नू चौबे पुत्र दुर्गा प्रसाद चौबे, भूरा चौबे, टिंकू चौबे पुत्रगण सुरेश चौबे समस्त निवासीगण खांदी एक राय होकर विवादित भूमि के पास आए और गाली गलौज करने लगे। जब उसने और परिजनों ने मना किया तो सभी ने मिलकर लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी से मारपीट की। इसमें छंदू पुत्र पजन, अर्जुन पुत्र प्रभु, इंदिरा पत्नी खुशीलाल को चोटें आईं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed