फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   two boys drowned in pond

तालाब में नहाते समय दो दोस्तों की डूबकर मौत

Sat, 11 Sep 2021 12:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
two boys drowned in pond
पोस्टमार्टम हाउस के पास लगी भीड़ - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। राजकीय महाविद्यालय के निकट स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी दो दोस्त शुक्रवार को तालाब में नहाते समय पानी में डूब गए। उन्हें डूबता देख दोस्तों ने चीख पुकार कर आसपास के लोगों व परिजनों को बुला लिया, लेकिन जब तक दोनों को बाहर निकाला गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना से परिजनों को कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शहर के राजकीय महाविद्यालय के निकट स्थित पुरानी कांशीराम कॉलोनी के ब्लॉक नंबर 11 निवासी रामकिशन का 19 वर्षीय बेटा बादल और ब्लॉक नंबर 12 निवासी रामदीन कुशवाहा का 15 वर्षीय बेटा रितिक शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे कॉलोनी के निकट स्थित मछली पालन के लिए बने छोटे तालाब में नहाने के लिए गए थे।
विज्ञापन

जब वह लोग दोस्तों के साथ नहा रहे थे इसी दौरान रितिक और बादल गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे। दोनों को डूबता देख उनके साथी दौड़कर कॉलोनी गए और घटना की जानकारी परिजनों को दी। कुछ ही देर में परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और कड़ी मशक्कत कर दोनों को तालाब से बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों दम तोड़ चुके थे। सूचना पर कोतवाली पहुंची ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
इकलौते बेटे की मौत पर माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल
मृतक बादल के चचेरे भाई विक्की ने बताया कि रामकिशन गल्ला मंडी में मजदूरी का कार्य करते हैं उनके दो बच्चों में बादल इकलौता बेटा था। वह 10वीं कक्षा में पढ़ रहा था। घटना से मां और पिता के अलावा बहन का रो रोकर बुरा हाल है। उधर, रामदीन कुशवाहा का बेटा रितिक कक्षा आठ का छात्र था वह दो भाइयों में छोटा था। इसकी एक बहन है। कॉलोनी में दो लड़कों की मौत से मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed