{"_id":"5fe8ec8e8ebc3e3d5028c3ec","slug":"two-bike-thief-arrested-lalitpur-news-jhs18457460","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की तीन मोटरसाइकिलों समेत दो आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में दो पहिया वाहन चोर
- फोटो : LALITPUR
Link Copied
ललितपुर। शहर में हो रही बाइक चोरी के मामले में एसओजी टीम और कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है। रविवार को एसओजी व कोतवाली पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से छापामारी करके चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को एसओजी प्रभारी जितेंद्र सिंह चंदेल के नेतृत्व में मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में मुखबिर की सूचना पर पहलवान गुरुदीन महाविद्यालय के पास हाइवे रोड के किनारे से दो आरोपियों को चोरी की तीन मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया और एक आरोपी भागने में सफल हो गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम बड़ी नहर के पास चौकाबाग निवासी करन कुशवाहा पुत्र तारा चंद और मोहल्ला रावतयाना निवासी निहाल सिंह ठाकुर पुत्र सतपाल सिंह ठाकुर बताया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उक्त मोटरसाइकिलें उन तीनों ने मिलकर चोरी की थी। जिन्हें वह बेचने जा रहे थे। दो मोटरसाइकिलें दिसंबर की रात्रि को ग्राम मसौरा से चुराई थीं और तीसरी मोटरसाइकिल करीब दो महीना पहले कचहरी से चुराई थी। उपरोक्त दोनों मोटरसाइकिलों के संबंध में कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। पकड़ा गया आरोपी करन सिंह शातिर किस्त का अपराधी है, जिसके खिलाफ पूर्व में हत्या का प्रयास, लूट व मारपीट की घटनाएं पंजीकृत हैं। कोतवाली पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी जितेंद्र सिंह चंदेल, उपनिरीक्षक राजबाबू यादव, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार, एसओजी टीम के शत्रुंजय सिंह, देवेंद्र कुमार, अरुण त्रिपाठी व राहुल कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।