फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two arrested, including a smuggler from Odisha, with cannabis; 8.24 kg of cannabis seized.

Lalitpur News: गांजे के साथ उड़ीसा का तस्कर सहित दो गिरफ्तार, 8.24 किलोग्राम गांजा बरामद

Mon, 24 Aug 2026 12:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two arrested, including a smuggler from Odisha, with cannabis; 8.24 kg of cannabis seized.
ललितपुर। काेतवाली पुलिस ने उड़ीसा के गांजा तस्कर सहित दो आरोपियों को करीब चार लाख रुपये कीमत के गांजा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 8.24 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अनुराग अवस्थी के मुताबिक 22 अगस्त को पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। मुखबिर ने सूचना दी कि आरएमवी कॉलोनी के पास एक व्यक्ति लाल रंग का बैग लेकर अपने साथियों के साथ उस गांजे का व्यापार करने आया है। पुलिस टीम हाईवे किनारे गल्ला मंडी के पीछे कच्ची सड़क के पास से दोनों युवकों को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से एक जामनी रंग और एक लाल रंग की अटैची बरामद की। अटैचियों को खोलकर देखा तो उसके अंदर पैकेट थे, जिनमें 8.24 किलोग्राम गांजा रखा हुआ था। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम कैलाश साहू निवासी ग्राम युवराजपुर थाना सुबलिया जिला सोनपुर उड़ीसा और दूसरे ने अंकुर तिवारी निवासी ग्राम समोंगर हाल निवासी आरएमवी कॉलोनी बताया। आरोपी कैलाश साहू ने बताया कि दोनों बैग में रखा हुआ गांजा लेकर वह उड़ीसा से अंकुर तिवारी के पास बेचने के लिए आया था। जिसमें अंकुर ने चार पैकेट खरीदे थे। जिसमें अंकुर ने 19100 रुपये अभी दिए थे और बाकी के रुपये बाद में देने की बात कही थी। शेष तीन पैकेट बचे थे जोकि वह दूसरी जगह पर बेचता। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। बरामद हुए गांजे की कीमत करीब चार लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

-----------
बाइक से घूम-घूमकर बेचता था गांजा
गिरफ्तार आरोपी अंकुर तिवारी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वह कैलाश के माध्यम से उड़ीसा से गांजा मंगवाता है। इसके बाद उक्त गांजे को बाइक के जरिए घूम-घूमकर बेचता है। कैलाश साहू पहले भी उसके पास गांजा लेकर आया है। 22 अगस्त को भी कैलाश से गांजा लाने की बात हुई थी। जिसके बाद कैलाश उड़ीसा से गांजा लेकर उसके पास पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
ट्रेन में गांजे की महक न आए इसलिए छिड़का था परफ्यूम
गांजे की तस्करी करने वाला कैलाश उड़ीसा से ट्रेन के जरिए ललितपुर गांजा लेकर आया था। सूटकेस में उसने गांजे के पैकेट बनाकर रखा था। गांजे की महक ट्रेन में यात्रियों और पुलिस को न हो सके, इसके लिए परफ्यूम का उपयोग किया था।

------
गांजे के साथ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक आरोपी उड़ीसा से सूटकेस में गांजा रखकर यहां अपने साथी को देने के लिए आया था। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed