फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two and a half years after the handover was not the water tank

ढाई साल बाद भी हैंडओवर नहीं हो सकी पानी टंकी

Thu, 10 Dec 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Thu, 10 Dec 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two and a half years after the handover was not the water tank
ललितपुर। पुलिस कालोनी में लगभग ढाई साल पहले बनाई गई पानी की टंकी अब तक हैंडओवर नहीं हो सकी है। इससे यह टंकी शोपीस साबित हो रही है। पुलिस कालोनी के निवासी पानी के लिए परेशान रहते हैं, लेकिन इस ओर ध्यान देने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन


मुहल्ला सिविल लाइन स्थित पुलिस लाइन कालोनी के अलग-अलग ब्लाक बने हुए हैं। इन ब्लाकों में कुल 249 आवास हैं, जिसमें पुलिस कर्मियों के परिवार रहते हैं। इन आवासों में पानी की सुविधा मुहैया कराने के लिए नझाई बाजार स्थित वाटर शोधित प्लांट से पाइन लाइन बिछाई गई, लेकिन वर्षों पुरानी लाइन होने की वजह से यहां पानी का संकट बना रहता है।
विज्ञापन


बहुत से लोग यहां लगे हैंडपंप अथवा अन्य स्थान से पानी ढोते हैं। समस्या को देखते हुए यहां पानी की टंकी बनाने का निर्णय लिया गया और इसकी जिम्मेदारी जल निगम को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज) ने इसका आगणन तैयार किया। इस पर करीब 15 लाख रुपये का खर्च आया और ठेकेदारों ने टंकी बनाकर खड़ी कर दी। लेकिन, दो साल का समय बीतने के बाद भी अब तक टंकी से पेयजल की आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है।

अब स्थिति यह है कि टंकी पर बच्चे खेलते रहते हैं। वह कई बार ऊंची टंकी पर चढ़ जाते हैं। ऐसे में टंकी पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

बरती गई खामियां
पुलिस कालोनी में बनाई गई पानी की टंकी बनाते समय इसमें कई खामियां बरती गईं, जिससे अब तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। जानकारों के अनुसार पाइप लाइन को मानक के अनुसार खोद कर नहीं डाला गया। इसके अलावा सीएडंडीएस ने अब तक निर्माण की स्टीमेट की कापी जल निगम को नहीं दी है और


जब तक कापी नहीं मिलेगी, तब तक भौतिक निरीक्षण नहीं हो सकेगा। दो साल का लंबा समय बीतने के बाद भी अब तक टंकी को जल संस्थान के हैंडओवर नहीं किया गया है। ऐसे में जिम्मेदार अफसरों की लापरवाही का खामियाजा पुलिस कालोनी में रहने वाले परिवार भुगत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed