ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कैलगुवां चौराहा से शनिवार को कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने तीस किलो गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गांजा उड़ीसा से लाकर जिले व आसपास के क्षेत्रों में महंगे दामों में बेचते थे।
पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक ने बताया कि शनिवार को सुबह मुखबिर से गांजा लाने की सूचना मिली। इस पर एसओजी प्रभारी राहुल राठौर , सर्विलांस एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक की टीम ने मौके पर पहुंचकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके ट्रॉली बैग से छह पैकेट में अठारह किलो अवैध गांजा. दो पिट्ठू बैग से चार पैकेट में 12 किलो अवैध गांजा और दो मोबाइल बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में बताया गया कि वह गांजा उड़ीसा से सस्ते दामों में खरीदकर जनपद एवं आसपास के क्षेत्रों में महंगे दामों में बेचते हैं। एसपी ने बताया कि गांजा की कीमत पांच लाख रुपये से अधिक है। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में एसओजी प्रभारी राहुल राठौर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, सर्विलांस प्रभारी विनीत कुमार, उपनिरीक्षक राय बहादुर सिंह, शैलेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र, प्रशांत राजपूत, रजनीश चौहान, बृजेंद्र सिंह, आशीष कुमार, रविंद्र प्रताप सिंह, योगेंद्र चौहान, अभय सिंह, जायद अली, सुदर्शन पाठक, तेज प्रताप सिंह, राघवेंद्र, गोपाल झा आदि शामिल रहे।