{"_id":"592b37564f1c1b824abdaf98","slug":"twenty-three-lines-of-ct-burst-electric-gul","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेतीस केवी लाइन की सीटी बर्स्ट, बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेतीस केवी लाइन की सीटी बर्स्ट, बिजली गुल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
bidhut bhibag, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर।
विगत दो दिनों से शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई रही। गल्ला मंडी विद्युत सब स्टेशन पर जहां 33 केवी लाइन की सीटी बर्स्ट हो गई, जिससे आधी रात भर फीडरों के तहत दो दर्जन मुहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप रही। वहीं, नेहरू नगर में बंच केबल पिघलने से बत्ती पहले दिन में फिर सीटी बर्स्ट होने से रात भर गुल रही। इससे उपभोक्ताओं को खासा परेशान होना पड़ा। वहीं, रमजान के पहले दिन ही नेहरू नगर के रोजेदारों को बिजली गुल रहने से अंधेरे में परेशानी झेलनी पड़ी।
शहर में दिन में जहां आसमान से बरस रही तपती धूप में जहां लोगों को घर से निकलने में भी काफी हिम्मत जुटानी पड़ती है और परेशानी होना पड़ रहा है। वहीं, आजकल शहर की चरमराई बिजली व्यवस्था से भी शहरवासियों को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। दो दिन पूर्व ग्राम रौंड़ा स्थित 132 केवी विद्युत सब स्टेशन में स्थापित बीस एमवीए ट्रांसफार्मर की सीटी बर्स्ट होने से शहर समेत कई गांवों में बिजली संकट उत्पन्न हो गया था, जिसके बाद शनिवार की शाम को सीटी बदलकर बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी थी। वहीं, शनिवार की आधी रात में करीब साढ़े 12 बजे 33 केवी विद्युत लाइन के अंतर्गत इनकमिंग वीसीबी मशीन की सीटी बर्स्ट हो गई थी।
इसके तहत आने वाले फीडर नंबर चार, पांच व नेहरू नगर की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। इससे शहर के मुहल्ला सदनशाह, सिविल लाइन, कचहरी क्षेत्र, कलक्ट्रेट, वर्णी चौराहा, आजादपुरा, आजादपुरा द्वितीय, गांधीनगर, सूचना केंद्र क्षेत्र, चंडीमंदिर, जिला परिषद, चांदमारी, बैंक कालोनी, स्टेशन क्षेत्र, देवगढ़ रोड, नेहरू नगर आदि क्षेत्रों की बिजली गुल रही। सब स्टेशन ऑपरेटर द्वारा इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई, जिस पर रात में सीटी बदलने का कार्य शुरू किया गया। रात में करीब चार घंटे बाद सवा चार बजे सीटी बदलकर उक्त सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप रही। वहीं, शनिवार की सुबह शहर के मुहल्ला नेहरू नगर में ओवरलोड होने के कारण बंच केबलें कई जगह पिघल गईं और केबलें खिंचने के कारण काफी लूज हो गईं। अधिकारी व कर्मचारी दिन भी केबलें बदलने में लगे रहे, किसी प्रकार देर शाम को करीब साढ़े छह बजे तक बिजली सुचारु की जा सकी।
विज्ञापन
रमजान के पहले दिन ही खलल
ललितपुर। मुस्लिम समुदाय के लोग रमजान पर्व के दौरान रोजा रखकर इबादत करते हैं। मई माह के आखिरी सप्ताह में रोजा होने के कारण 43 डिग्री तापमान की गर्मी में परेशानी हो रही है। लेकिन मुहल्ला नेहरुनगर में पहले दिन में और रात भर बिजली नहीं होने के कारण सुबह की सेहरी में भी खलल डाला गया।