{"_id":"5f6cf1ab8ebc3ede2c2c311f","slug":"true-net-inpection-important-for-all-lady-lalitpur-news-jhs1770689188","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव को आने वाली महिलाओं की ट्रू-नेट जांच जरुरी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव को आने वाली महिलाओं की ट्रू-नेट जांच जरुरी होगी
विज्ञापन
medical
- फोटो : medical
ललितपुर। बुधवार को कोविड-19 कोर कमेटी की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें चौबीस घंटे के कोविड परिणामों की समीक्षा की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि प्रसव को अस्पताल आने वाली महिलाओं की टू-नेट जांच होना जरूरी है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में टीमों द्वारा सर्वे के नाम पर हो रही मात्र कागजी कार्यवाही पर नाराजगी जताकर कार्रवाई की चेतावनी दी।
बैठक में बताया गया कि विगत चौबीस घंटे में 38 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं, साथ ही आरटीपीसीआर विधि से तीन संक्रमितों की सूचना मेडिकल कालेज झांसी से प्राप्त हुई है। वहीं, 38 मरीजों को स्वस्थ होने और 23 मरीजों को आइसोलेशन की अवधि पूर्ण होने पर डिस्चार्ज किया गया। कांटेक्ट ट्रेसिंग की समीक्षा में बताया कि नगरीय क्षेत्र में ट्रेसिंग के कार्य में वृद्धि हुई है, बीते चौबीस घंटे में 42 मरीजों की पहचान की गई है, जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कांटेक्ट ट्रेसिंग के कार्य में और अधिक तेजी लाई जाए। कोविड अस्पतालों की व्यवस्था की समीक्षा में बताया कि अस्पतालों में नियमित रूप से सफाई एवं सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है, साथ ही सभी व्यवस्थाओं की निगरानी भी की जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह ने अवगत कराया कि चिकित्सालय के स्टॉक में 6627 आरटीपीसीआर, 66 ट्रू-नेट एवं 7,928 एंटीजन किट उपलब्ध हैं। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिला महिला चिकित्सालय में प्रसव हेतु आने वाली महिलाओं का ट्रूनेट जांच अवश्य कराएं। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि जनपद में 314 घरों के निरीक्षण के दौरान 14 घरों में मच्छर का लार्वा पाया गया और तीन लोगों को नोटिस जारी किया गया है। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जलसंस्थान को निर्देश दिए प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करें। मौके पर उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि शासन के निर्देशानुसार होम आइसोलेशन के मरीजों की प्रतिदिन दो बार स्वास्थ्य संबंधी पूछताछ करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक लवकुश त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय, जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर, जिला पंचायत राज अधिकारी अवधेश कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, डॉ. अमित चतुर्वेदी, डॉ. हुुसैन, डॉ. डीसी दोहरे, डॉ. जे एस बक्शी, डॉ. राजेश भारती, सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय आदि उपस्थित रहे।