{"_id":"593c462f4f1c1b476d8b4a9a","slug":"trucked-burned","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में आग लगने से चालक की झुलसकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक में आग लगने से चालक की झुलसकर मौत
lalitpur
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को तड़के चार बजे के लगभग सीमेंट लेकर ललितपुर की ओर जा रहा एक ट्रक ककडारी नहर के पास सड़क के किनारे बनी गहरी खाई में गिर गया। इससे ट्रक में आग लग गई। आग लगने से चालक की मौके पर ही जल कर मौत हो गई और क्लीनर भी झुलस गया।
थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम हसगुवां निवासी धर्मेंद्र 28 वर्ष पुत्र चंदन सिंह ट्रक क्रमांक यूपी - 93 टी - 9685 पर चालक है। उसके साथ कोतवाली तालबेहट अंतर्गत ग्राम तेरई निवासी दिनेश पुत्र लल्लू सह चालक है। शनिवार को सुबह कानपुर से ललितपुर की ओर जाते समय ट्रक ककडारी नहर की पुलिया के पास डिबाइडर से टकरा कर अनियंत्रित हो गया। इससे वह सड़क के किनारे बनी लगभग 30 फिट गहरी नहर में गिर गया। इसके बाद ट्रक में आग लग गई। चालक धर्मेन्द्र केबिन से बाहर नहीं निकल सका। क्लीनर दिनेश ने किसी तरह बाहर निकल कर सहायता के लिए राहगीरों को पुकारा परन्तु उसकी किसी ने उसकी पुकार नहीं सुनी। बाद में तेरई फाटक पुलिस को किसी वाहन चालक से इसकी सूचना मिली। इसके बाद मौके पर पुलिस गई। ट्रक में लगी आग की विकरालता के कारण पुलिस असहज रही। बाद में जिला मुख्यालय से दमकल को बुला कर आग पर काबू पाया गया। तब तक चालक की मौत हो चुकी थी। बाद में पुलिस ने शव को शील कर परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इस घटना से गांव में शोक छा गया। मृतक धर्मेंद्र के दो छोटे छोटे बच्चें है।
डिबाइडर से टकराया ट्रक
तालबेहट (ललितपुर)। शनिवार को सुबह दिल्ली से हैदराबाद जा रहा एक ट्रक क्रमांक एपी - 16 टीबी - 9957 दाल मिल के पास डिवाइडर से टकरा गया। इससे राजमार्ग पर कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही बुुरी तरह प्रभावित रही। बाद में पुलिस ने मौके पर जाकर वाहनों के निकलने की व्यवस्था बनाई।