फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Truck takkar a people dead

खड़े डंपर में ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

Sun, 26 Jul 2020 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Truck takkar a people dead
कैप्सन - 2- मौके पर खड़े डंपर और ट्रक - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर ग्राम टेकरी के समीप सड़क पर बालू से भरे खड़े डंपर में पीछे से तेजगति से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रक के सह चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के बाद मौके पर गई पुलिस ने ट्रक को क्रेन मशीन से सड़क के किनारे लगवाया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात में डंपर गिट्टी भरकर ललितपुर की ओर जा रहा था। डंपर का पिछला पहिया पंक्चर हो गया, जिस कारण वह टेकरी में जिला पंचायत के टोल बैरियर के समीप खड़ा हो गया। तभी दिल्ली से चेन्नई जा रहे ट्रक ने डंपर में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डंपर की कुछ गिट्टी सड़क पर फैल गई और ट्रक के आगे से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

दुर्घटना के दौरान ट्रक चला रहे सह चालक प्रेम कुमार पुत्र रमेश चंद्र निवासी मुरैना मध्य प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के काफी देर बाद पुलिस मौके पर आई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। बताया गया कि दुर्घटना के समय ट्रक चालक दिलीप पुत्र घनश्याम आराम कर रहा था और प्रेम कुमार ट्रक चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed