फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Troubled by the scorching heat, silence on the streets in the afternoon

Lalitpur News: भीषण गर्मी से हाल-बेहाल, दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा

Mon, 10 Jun 2024 03:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Troubled by the scorching heat, silence on the streets in the afternoon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। भीषण गर्मी का प्रकोप लोगों का हाल-बेहाल कर रहा है। सुबह नौ बजे ही सूरज के तल्ख तेवरों से गर्मी असहनीय हो जाती है। घरों में कूलर, पंखे तक गर्मी से राहत नहीं दे पा रहे हैं। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, तो न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा।

इन दिनों सूर्य की तपन से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। चिकित्सकों ने बताया कि गर्मी में लोगों को अधिक पसीना आता है। इससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में बीमार होने का खतरा बना रहता है। अधिक से अधिक मात्रा में पानी पिएं। शरीर को पूरी तरह ढंक कर चलें।
विज्ञापन

---
यह रहेगा अनुमानित तापमान
तिथि - अधिकतम तापमान - न्यूनतम तापमान
09 जून - 41 - 31
10 - 42 - 29
11 - 43 - 31
12 - 43 - 31
13 - 43 - 31
14 - 42 - 31
15 - 42 - 42
---
धूप में निकलने पर काफी पसीना निकलता है। इससे शरीर में पानी व नमक की कमी हो जाती है, ऐसे में खूब पानी पिएं। नींबू पानी व रसदार फलों का सेवन करें।
- डॉ. अंबिका प्रसाद दुबे, फिजीशियन, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed