फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Troubled by going to wife's maternal home, hanged himself

पत्नी के मायके जाने से परेशान ग्रामीण ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 29 Sep 2022 10:21 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Troubled by going to wife's maternal home, hanged himself
सिंदवाहा(ललितपुर)। कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम सिंदवाहा में एक ग्रामीण ने पत्नी के मायके चलते जाने के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर महरौनी पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

महरौनी क्षेत्र के ग्राम सिंदवाहा निवासी मिट्ठू (45) पुत्र सुम्मेर विश्वकर्मा का कुछ दिन पहले पत्नी से विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसने पत्नी से मारपीट कर दी थी। इसकी जानकारी मिलने पर मायके वाले उसकी पत्नी को अपने साथ ग्राम खजुरिया लिवा ले गए थे, जिसके चलते वह परेशान चल रहा था और शराब पीता रहता था। जबकि उसके बेटे अन्य जनपदों में काम करने गए हैं। जिसके चलते वह घर में अकेला था। बृहस्पतिवार को सुबह वह कुछ देर के लिए घर से बाहर निकला था, लेकिन फिर सुबह ग्यारह बजे से वह घर से बाहर नहीं निकला। करीब छह घंटे से उसके दिखाई नहीं देने पर आस पड़ोस के लोगों ने उसे बुलाने के लिए आवाज भी लगाई, लेकिन अंदर से उसका कोई जवाब नहीं मिलने पर पड़ोसियों ने उसके दरवाजे के ऊपर बने जंगला में से झांककर देखा तो कमरे में उसका शव पाइप पर रस्सी के सहारे फंदे पर लटकता दिखाई दिया। जिस पर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी उसके परिजनों व महरौनी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीन बेटे व दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed