{"_id":"6a0f59581904c2e1770adcfe","slug":"transformers-are-being-protected-from-overheating-using-air-from-coolers-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-156697-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कूलर की हवा से किया जा रहा ट्रांसफार्मरों का ओवरहीटिंग से बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कूलर की हवा से किया जा रहा ट्रांसफार्मरों का ओवरहीटिंग से बचाव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिले में विभिन्न विद्युत सब सब स्टेशनों पर स्थापित ट्रांसफार्मरों का कूलर की ठंडी हवा से ओवरहीटिंग से बचाव किया जा रहा है। इसके लिए सभी सब स्टेशनों र ट्रांसफार्मरों के पास कूलर की ठंडी हवा दी जा रही है, ताकि उनका ओवरहीट से बचाव हो सके।
गल्ला मंडी स्थित 66 केवी विद्युत सब स्टेशन में स्थापित उच्च क्षमता के चार ट्रांसफार्मरों के माध्यम से आधे शहर, औद्योगिक क्षेत्र चंदेरा और जलसंस्थान को बिजली आपूर्ति देकर घरों, बाजरों व प्रतिष्ठानों को रोशन किया जाता है।
विद्युत सब स्टेशनों में स्थापित उच्च क्षमता के आठ और दस एमवीए ट्रांसफार्मरों का तापमान वर्तमान में 70 डिग्री से अधिक पहुंच गया, जो पिछले महीने की अपेक्षा छह से सात डिग्री अधिक हो गया है। एकदम से बढ़े तापमान के कारण ट्रांसफार्मरों को खराब होने से बचाने के लिए अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर के रेडिएटर को कूलर की हवा देना शुरू कर दिया है, ताकि कूलर की हवा से ट्रांसफार्मर का तापमान नियंत्रित रखा जा सके। ऐसी ही स्थिति अन्य सब स्टेशनों की है। हालांकि, यह बात और है कि गल्ला मंडी सब स्टेशन के कंट्रोल रूम में जहां विभिन्न फीडरों की वीसीबी मशीनों की गरमी से काफी गरम हो जाता है।
विज्ञापन
-- -- -- -
अभी जिले का तापमान 44 डिग्री तक चल रहा है, ऐसे में उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मरों को ओवरहीटिंग से बचाने के लिए कूलर रखवाए गए हैं, जिनसे उनके रेडिएटर को ठंडी हवा दी जा रही है।
-वीरभद्र सत्यार्थी, अधीक्षण अभियंता विद्युत।