{"_id":"659709918d29eac976093a01","slug":"transformer-broken-since-last-seven-months-darkness-spreads-in-the-village-as-soon-as-evening-comes-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-8452-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सात माह से ट्रांसफार्मर खराब, शाम होते ही गांव में पसर जाता अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सात माह से ट्रांसफार्मर खराब, शाम होते ही गांव में पसर जाता अंधेरा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पठा(महरौनी)। खराब ट्रांसफार्मर 48 घंटे में बदलवाने के निर्देश हैं लेकिन ग्राम दरोना में सात माह से खराब ट्रांसफार्मर अब तक नहीं बदला गया। ग्रामीणों की शिकायत पर अवर अभियंता ने पहले बकाया बिल जमा कराने की बात कहकर टरका दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने बकाया बिल जमा कराकर रसीद भी अवर अभियंता को दिखा दी, इसके बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदल रहे हैं।
ग्राम दरोना में 25 केबीए का ट्रांसफार्मर रखवाया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि करीब सात माह पहले ट्रांसफार्मर खराब हो गया जिसे बदलवाने के लिए अवर अभियंता से मांग की गई, लेकिन उन्होंने कहा कि जब तक गांव के बकायेदारों का बिल जमा नहीं होगा तब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदलेगा। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में भजन लाल, खुशीराम, इमरत, रतिबाई आदि लोगों ने अपना बकाया बिल जमा कर जेई को अवगत करा दिया। इसके बाद करीब एक सप्ताह हो गया, लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा रहा है, इससे बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-- -- -- -वर्जन
ट्रांसफार्मर बदलवाने की डिमांड भेज दी है, स्टोर से ट्रांसफार्मर मिलते ही बदलवा दिया जाएगा।-धर्मेंद्र प्रजापति, अवर अभियंता